Roman Reigns: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) को बड़ी जीत मिली। उन्होंने लगातार दूसरी बार मेंस रंबल मैच में बड़ी जीत दर्ज की। मैच के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) फैंस के बीच मौजूद स्पेशल सीट पर बैठे थे। उनकी वहां से जुड़ी एक पोस्ट सामने आई थी और अब रोमन रेंस का उसे लेकर जबरदस्त तरीके से गुस्सा फूटा। यह एक चौंकाने वाली चीज़ है।
WWE ने थोड़े समय पहले रोमन रेंस की प्रतिक्रिया से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की थी। इसमें वो कोडी रोड्स की जीत से काफी ज्यादा निराश दिखाई दे रहे थे। साफ तौर पर रोमन रेंस के चेहरे पर डर दिख रहा था। यह चीज़ ट्राइबल चीफ को संभावित तौर पर पसंद नहीं आई। उन्होंने इस पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए सभी फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने WWE को इस पोस्ट को डिलीट करने के लिए कहा। उन्होंने गुस्सा करते हुए कमेंट में लिखा,
"WWE, इसे डिलीट कीजिए।"
आप नीचे रोमन रेंस का कमेंट देख सकते हैं:
![रोमन रेंस की पोस्ट का स्क्रीनशॉट (Image Credit WWE/Instagram कमेंट)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/85c37-17064229952670-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/85c37-17064229952670-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/85c37-17064229952670-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/85c37-17064229952670-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/85c37-17064229952670-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/85c37-17064229952670-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/85c37-17064229952670-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/85c37-17064229952670-1920.jpg 1920w)
WWE सुपरस्टार Cody Rhodes ने लगातार दूसरे साल Royal Rumble मैच जीता
कोडी रोड्स ने 2023 के Royal Rumble मैच में वापसी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस बड़े मुकाबले को जीतकर रोमन रेंस को WrestleMania के लिए चैलेंज किया था। WrestleMania 39 में आखिर रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में रेंस ने अमेरिकन नाईटमेयर को चीटिंग से हराकर अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया। इसके बाद रोड्स ने साफ कर दिया था कि वो ट्राइबल चीफ के खिलाफ रीमैच हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वो महीनों से ट्राइबल चीफ से दूर थे और अब 2024 के Royal Rumble मैच में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। रोड्स के पास अब रोमन रेंस को दोबारा चैलेंज करने का मौका है। कोडी ने वापसी के बाद से अपनी स्टोरी को खत्म करने के बारे में बात कही है। पहली बार में भले ही वो असफल रहे लेकिन उनके पास एक और मौका है। वो इसे गंवाना नहीं चाहेंगे।