Roman Reigns Breaks Silence Announcement: WWE फैंस को हर साल 2K गेम का इंतजार जरूर होता है और इसी बीच सभी कवर स्टार के लिए भी उत्साहित होते हैं। अब 2K25 को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है और रोमन रेंस (Roman Reigns) इस बार गेम के पोस्टर पर हैं। उनके अलावा पॉल हेमन (Paul Heyman) भी कवर पर मौजूद हैं। रोमन के फैंस के लिए यह शानदार खबर है। अब एकमात्र ट्राइबल चीफ ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रोमन रेंस ने धमाकेदार ऐलान होने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाला। उन्होंने गेम से जुड़े अपने दोनों पोस्टर शेयर किए। एक में वो सुपरमैन पंच देने वाले पोज़ में नज़र आ रहे हैं, वहीं दूसरे पोस्टर में उनके परिवार के सदस्य मौजूद हैं। इसी विषय पर रोमन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वो हमेशा ही अपने परिवार के सदस्य को अपने साथ रखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा,
"मैं जहां भी जाता हूं, मैं तय करता हूं कि मेरी ब्लडलाइन मेरे साथ हो।"
आप नीचे रोमन रेंस की पोस्ट देख सकते हैं:
WWE 2K25 के ब्लडलाइन से जुड़े पोस्टर में रोमन रेंस के अलावा पॉल हेमन, जे उसो, जिमी उसो, सोलो सिकोआ, सैमी ज़ेन, जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ मौजूद है। ब्लडलाइन के दोनों ही वर्जन को पोस्टर में जगह मिली है, जो अच्छी बात है।
WWE Raw के एपिसोड में पॉल हेमन ने किया था ऐलान
WWE Raw के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस के नज़र आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पॉल हेमन ने एंट्री की और प्रोमो कट करते हुए रोमन रेंस की तारीफ की। इसी बीच उन्होंने 2K25 का ऑफिशियल पोस्टर जारी करके फैंस को खुशखबरी दी। हर कोई यह देखकर बेहद उत्साहित नज़र आ रहा था। पॉल हेमन ने शो के दौरान रोमन रेंस को ग्रेटेस्ट ऑल टाइम भी कहा और इसके बाद एकमात्र ट्राइबल चीफ के मेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनने के बारे में बात की। इसी बीच उन्होंने रेंस के Royal Rumble मैच जीतने और WrestleMania मेन इवेंट करने का भी दावा ठोका। बाद में ड्रू मैकइंटायर भी सैगमेंट में आए लेकिन इसके पहले रोमन का अनाउंसमेंट फैंस का दिल जीत गया।