AEW में WWE दिग्गज Roman Reigns की लोकप्रियता सातवें आसमान पर, फैन ने Jon Moxley को दे डाली नसीहत

WWE
AEW Dynamite में घटी बड़ी घटना (Photo: WWE.com & X/@SKWrestling_)

Roman Reigns Name Being Mentioned On AEW Show: पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय रेसलिंग बिजनेस के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में एक हैं। पिछले कुछ साल में उन्होंने जबरदस्त काम कर अपने करियर को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अपने तगड़े एक्शन से हर किसी को उन्होंने अपना दीवाना बना दिया है। इस हफ्ते AEW Dynamite के शो में भी उनका उल्लेख किया गया। सोशल मीडिया पर इस चीज को काफी सराहना मिली। जॉन मोक्सली के ऊपर तंज कसते हुए कहा गया कि उन्हें फिर से रोमन रेंस के साथ जुड़ जाना चाहिए।

Ad

जॉन मोक्सली उर्फ डीन एंब्रोज WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ शील्ड का हिस्सा थे। तीनों ने साथ में बहुत अच्छा काम किया। साल 2014 में ये फैक्शन अलग हो गया। इसके बाद तीनों सुपरस्टार्स का सिंगल्स रन भी जबरदस्त रहा और चैंपियन बने। रॉलिंस और रोमन अभी भी WWE में काम कर रहे हैं। वहीं साल 2019 में मोक्सली ने AEW में कदम रखा था। वो भी अपने तगड़े एक्शन से खूब वाहवाही लूट रहे हैं।

जॉन मोक्सली मौजूदा AEW वर्ल्ड चैंपियन हैं और कंपनी को लीड कर रहे हैं। जॉन इस समय AEW पर कब्जा करने के मिशन पर हैं। वो रोस्टर की हर कमजोर कड़ी पर अटैक कर रहे हैं। Dynamite के लेटेस्ट एपिसोड में मोक्सली ने ऑरेंज कैसिडी के साथ माइंडगेम्स जारी रखा। जब वो रिंग में प्रोमो कट कर रहे थे तब एक फैन ने उनकी इनसल्ट कर नसीहत दे डाली। सैगमेंट के दौरान एक फैन ने चिल्लाते हुए जॉन मोक्सली से कहा कि रोमन रेंस के पास जाओ। फैन की आवाज एकदम क्लियर सुनाई दी क्योंकि उस समय माहौल काफी शांत था। आप इसका वीडियो नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

रोमन रेंस इस समय Survivor Series 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। वहां पर असली और नई ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच होगा। रोमन रेंस के साथ जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन हैं। वहीं सोलो सिकोआ की टीम में जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ हैं। बहुत जल्द दोनों टीमों के 5वें सदस्य का खुलासा भी हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications