WWE Bad Blood में जीत पर Roman Reigns ने तोड़ी चुप्पी, दुश्मनों को धमकाया

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस और विरोधियों को दिया संदेश (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस और विरोधियों को दिया संदेश (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Sends Warning: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) बैड ब्लड (Bad Blood 2024) में एक टैग टीम मैच का हिस्सा थे। यहां उन्होंने कोडी रोड्स के साथ मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू की टैग टीम को हराया था। अब असली ट्राइबल चीफ ने सोशल मीडिया के जरिए चुप्पी तोड़ी एक संदेश भेजा है। रोमन ने इसमें इशारों में बड़ी बात कही है।

Ad

रोमन रेंस WrestleMania XL में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के हाथों हार बैठे थे। वह इसके बाद टीवी से दूर थे और SummerSlam 2024 में वापस आए थे। उन्हें 9 और 16 अगस्त को हुए SmackDown में देखा गया था। 16 अगस्त को हुए SmackDown में उन्हें द ब्लडलाइन ने हमला करके बाहर कर दिया था।

इसके बाद 13 सितंबर 2024 को हुए SmackDown में रोमन ने वापसी की थी। उनकी वापसी कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप स्टील केज मैच के बाद हुई थी। इसी दिन Bad Blood 2024 का टैग टीम मैच बुक हुआ था। अब इस मैच के खत्म होने के बाद रोमन रेंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने दुश्मनों को धमकी दी और कहा,

"हम अभी शुरू कर रहे हैं। असली ट्राइबल चीफ।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस के Bad Blood 2024 में हुए मैच के दौरान और बाद में हुई वापसियां

रोमन रेंस के Bad Blood 2024 वाले टैग टीम मैच के दौरान जिमी उसो ने वापसी की थी। उन्हें 12 अप्रैल 2024 को हुए SmackDown में सोलो सिकोआ और WWE डेब्यू कर रहे टामा टोंगा के हाथों हुए हमले के बाद से नहीं देखा गया था। वहीं इस मैच के बाद द रॉक ने 8 अप्रैल 2024 को हुए Raw के बाद WWE टीवी पर पहली बार वापसी की थी। उन्होंने तीन काउंट पिन का इशारा किया और वह बैकस्टेज चले गए थे।

द पीपल्स चैंपियन इसके बाद सोशल मीडिया पर लाइव आ गए थे और उन्होंने WWE तथा पूरे ब्लडलाइन को लेकर अपने विचार रखे थे। द रॉक ने सबको आड़े हाथों लिया था और मौजूदा स्टोरीलाइन को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। WWE WrestleMania XL के पूरे बिल्डअप के दौरान द रॉक का काम अहम था। ऐसे में अब यह देखना होगा कि अब आगे क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications