"बकवास चल रही है"- WWE में वापसी के बाद The Rock का बड़ा बयान, दिखाया गुस्सा

WWE Bad Blood 2024 के बाद द रॉक ने कहा भला बुरा (Photo: WWE.com)
WWE Bad Blood 2024 के बाद द रॉक ने कहा भला बुरा (Photo: WWE.com)

The Rock Comments Post Bad Blood: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) में वापसी करने वाले दिग्गज द रॉक (The Rock) ने शो के तुरंत बाद सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कंपनी में चल रही चीजों को बुरा भला कहा, साथ ही बताया कि वह इसको लेकर कैसा महसूस करते हैं। द रॉक ने उस समय एंट्री की थी, जब रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दी थी।

इस दौरान द फाइनल बॉस ने अपने कजिन रोमन रेंस और कोडी रोड्स को देखा और तीन काउंट का इशारा किया। इसके तुरंत बाद वह सोशल मीडिया पर लाइव आ गए और उन्होंने माना कि जो कुछ भी द ब्लडलाइन में इस समय हो रहा है वह सब बेकार है। द रॉक ने साफ किया कि क्या वह खुश हैं या फिर उनके मन में कोई नाराजगी है। द रॉक थोड़े गुस्से में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा,

"द फाइनल बॉस क्या सोच रहे हैं? यह है जो द फाइनल बॉस अभी सोच रहे हैं। क्या द फाइनल बॉस नाराज हैं? क्या द फाइनल बॉस खुश हैं या फिर वह कुछ बीच का सोच रहे हैं? द फाइनल बॉस कहते हैं कि द रॉक ने जो देखा वह उसको लेकर बहुत कुछ महसूस कर रहे हैं और क्या आप जानते हैं क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले छह महीनों से काफी बकवास चल रही है। अभी जो Bad Blood 2024 में हुआ वह जबरदस्त था। जो यहां हो रहा है, वह स्वर्ग है। जब भी द फाइनल बॉस का म्यूजिक हिट करता है तो यह स्वर्ग होता है।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

WWE Bad Blood 2024 से पहले अप्रैल 2024 में Raw में आखिरी बार नजर आए थे द रॉक

द रॉक ने WrestleMania XL के बाद 8 अप्रैल 2024 को हुए Raw एपिसोड के ओपनिंग सैगमेंट में कोडी रोड्स के प्रोमो को बीच में रूकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने आकर रोड्स और फैंस को बताया कि वह उस समय तो रिंग से दूरी बना रहे हैं लेकिन वापसी करने के बाद वह कोडी की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जीतने का प्रयास करेंगे। अब चूंकि रॉक वापस आ चुके हैं, तो देखना होगा कि आगे क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications