"जीवन में आगे नहीं बढ़ते"- WWE दिग्गज Roman Reigns ने दुश्मन पर साधा निशाना, बेइज्जती करके दिया बयान

Ujjaval
रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस पर बयान दिया (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस पर बयान दिया (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Takes Shot Seth Rollins: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) काफी बड़े दुश्मन हैं। यह बात फैंस बहुत अच्छे से जानते हैं। इसी वजह से रेंस और सैथ कभी भी एक-दूसरे की बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। रोमन रेंस का एक बयान हाल ही में सामने आया है, जहां उन्होंने विजनरी को लेकर बहुत बड़ा दावा किया है।

Ad

WWE 2K25 on IGN पर रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को लेकर बात की। उन्होंने विजनरी पर निशाना साधा और आरोप लगाकर बताया वो पुरानी चीजों को लेकर बैठे हैं। रेंस ने यह भी बताया कि वो काफी आगे बढ़ चुके हैं और अपनी विरासत तैयार कर ली है। एकमात्र ट्राइबल चीफ का मानना था कि सैथ आगे बढ़ने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सैथ की बेइज्जती करके कहा,

"वो चीजों से हटते नहीं हैं। वो उसी चीज को लेकर बैठे हैं, क्योंकि वो जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। मैंने काफी कुछ बनाया है। मैंने एक खूबसूरत एम्पायर बनाया है, जहां हमारे पास लगभग सबकुछ है। वो यही करते हैं और वापस आते हैं। सैथ रॉलिंस सिर्फ चीजों को रोक रहे हैं।"

आप नीचे रोमन रेंस का बयान पढ़ सकते हैं:

Ad

WWE Royal Rumble 2025 में सैथ रॉलिंस का रोमन रेंस पर फूटा था गुस्सा

2025 के मेंस Royal Rumble मैच में सीएम पंक ने सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस दोनों को साथ में एलिमिनेट कर दिया था। कुछ समय बाद पंक भी लोगन पॉल द्वारा बाहर हो गए। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने अपना आपा खो दिया और रोमन पर तगड़ा स्टॉम्प लगाया। इसी बीच रॉलिंस ने सीएम पंक से भी ब्रॉल किया। पॉल हेमन ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन विजनरी ने रोमन को स्टील स्टेप्स पर भी स्टॉम्प दिया। इसके बाद पंक और सैथ का ब्रॉल जारी रहा।

इस तरह के एंगल ने तीनों के बीच मैच की नींव रख दी है। Royal Rumble 2025 के बाद WWE Raw के अगले ही एपिसोड में कमेंट्री टीम ने रोमन रेंस को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि रेंस अनिश्चितकाल के लिए बाहर हैं और उनकी वापसी को लेकर किसी तरह का अपडेट नहीं है। देखना होगा कि रेंस वापस आकर सैथ द्वारा हुए हमले का बदला लेते हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications