WWE दिग्गज ने अपने परिवार के सदस्य Roman Reigns की तारीफों के बांधे पुल, फैंस द्वारा ट्राइबल चीफ को याद किए जाने पर भी दिया बयान

WWE दिग्गज रिकिशी ने रोमन रेंस को लेकर की बड़ी बात
WWE दिग्गज रिकिशी ने रोमन रेंस को लेकर की बड़ी बात

Roman Reigns: WWE दिग्गज रिकिशी (Rikishi) ने अपनी पॉडकास्ट पर रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की भी बात की और उनकी तारीफ की। यहां यह बताना जरूरी है कि रिकिशी असल जिंदगी में सोलो के पिता हैं।

रिकिशी ने Off The Top पॉडकास्ट में रोमन रेंस के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी और वापसी को लेकर किए गए चैंट्स की भी बात की। रिकिशी ने इसके साथ ही यह कहा कि फैंस भी इसके साथ रिलेट कर पा रहे हैं क्योंकि हर किसी के घर और जीवन में ऐसी स्थिति होती है। उन्होंने सोलो सिकोआ द्वारा जिमी उसो को एलिमिनेट करने के काम की तारीफ की। रिकिशी ने रोमन की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा,

"हमें रियलिस्टिक हो जाना चाहिए, एकदम रियलिस्टिक। रोमन रेंस जैसे व्यक्ति, जो कि ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं, ने जैसे ही WrestleMania के बाद से नजर आना बंद किया, तो उसी समय सब उस तरह से हो गए, जैसे पहले किसी को यह बिल्ली पसंद नहीं आ रही थी लेकिन अब सब इसे मिस कर रहे हैं। फैंस ने अब अपने इमोशन्स को बदलकर असली बना लिया है, क्योंकि रोमन ने पिछले चार या फिर कितने भी सालों में जो कुछ भी किया है, वह उसके साथ ही आगे बढ़े हैं। उन्होंने ध्यान दिया और वह समझ पा रहे हैं कि इसमें कितना किरदार, उनका दिमाग, शरीर, दिल, समय, उनका बलिदान लगा है। उन्होंने WWE और फैंस को काफी कुछ दिया है।"

WWE WrestleMania XL के बाद पहली बार रोमन रेंस से जुड़ा हुआ होगा फैसला

WrestleMania XL में अपनी चैंपियनशिप हारने के बाद से ही रोमन रेंस रिंग में नहीं दिखाई दिए हैं। WWE ने अब उन्हें लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस समय यह जानकारी मिल रही है कि वह आने वाले WWE ड्राफ्ट का हिस्सा होंगे। इसका यह मतलब नहीं है कि वह टीवी पर नजर आएंगे।

WWE ने रोमन रेंस को उस पूल का हिस्सा बनाया है, जो SmackDown के आने वाले एपिसोड का हिस्सा होगा। ऐसे में देखना होगा कि क्या ट्राइबल चीफ अपने शो का ही हिस्सा रहेंगे या फिर उन्हें ड्राफ्ट करके किसी दूसरे शो में शामिल किया जाएगा। इसका जवाब SmackDown में फैंस को मिल जाएगा।

Quick Links