WWE दिग्गज The Great Khali की मूवी का टीजर जारी, फिल्म में लगेगा 'ट्राइम ट्रेवल' का तड़का

WWE, The Great Khali, Raduaa Returns,
WWE दिग्गज द ग्रेट खली फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं (Photo: WWE.com)

The Great Khali Movie Teaser Released: द ग्रेट खली (The Great Khali) ने WWE के जरिए दुनिया भर में रेसलर के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल की। इस वजह से खली को हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। अब WWE हॉल ऑफ फेमर पंजाबी फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। इस मूवी का नाम Raduaa Returns है जो कि साल 2018 में आई फिल्म Raduaa फिल्म का सीक्वल होने वाली है। बता दें, इस फिल्म में टाइम ट्रेवल का तड़का लगने वाला है।

Ad

इस मूवी के फर्स्ट लुक टीजर में केवल नव बाजवा और गुरप्रीत घुग्घी दिखाई दे रहे हैं और ये दोनों समय यात्रा करके साल 2255 में पहुंच चुके हैं। द ग्रेट खली इस फिल्म के पोस्टर में जरूर नज़र आए थे लेकिन उन्हें टीज़र में जगह नहीं दी गई है। ऐसा लग रहा है कि Raduaa Returns फिल्म के ट्रेलर में खली के रोल का खुलासा किया जा सकता है। पोस्टर को देखकर यह जरूर कहा जा सकता है कि WWE दिग्गज की मूवी में फाइटिंग सींस देखने को मिलने वाले हैं। यही कारण है कि इस मूवी को लेकर उत्साह काफी बढ़ चुका है। बता दें, Raduaa Returns 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आप नीचे इस फिल्म का टीजर देख सकते हैं।

Ad

द ग्रेट खली को WWE में काफी सफलता मिली थी

द ग्रेट खली ने WWE में डेब्यू के बाद मॉन्स्टर के रूप में अपना दबदबा स्थापित किया था। यही नहीं, वो द अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स को हराने में कामयाब रहे थे। इसके साथ ही खली वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में भी कामयाब रहे थे। बता दें, WWE दिग्गज को शारीरिक परेशानी होने के बाद उनके परफॉर्मेंस में गिरावट आई थी। इस वजह से उन्हें पुश देना बंद कर दिया गया था और वो कंपनी में अपने अंतिम समय में जॉबर बनकर रह गए थे। हालांकि, कंपनी ने 2021 में द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेमर बनाकर बिजनेस में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उन्हें सम्मान दिया था। वहीं, खली मौजूदा समय में इंस्टाग्राम के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications