The Great Khali: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो कोई ना कोई ऐसी पोस्ट डालते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। फैंस उनकी पोस्ट में अजीब-अजीब तरह कमेंट भी करते हैं। इस बार खली ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसे देखकर आपको मजा जरूर आएगा। आप भी देखकर उसे जरूर लाइक करेंगे।सोचिए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और खली एक साथ नज़र आएं तो कैसा होगा। खली ने इस बार विराट के साथ एक खास तस्वीर पोस्ट की है। दोनों हाथ मिला रहे हैं, खली के सामने विराट बहुत ही छोटे दिख रहे हैं। खली से मिलने की खुशी विराट के चेहरे पर साफ झलक रही है। वो खास अंदाज में मुस्कुरा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली को अपने जबरदस्त साइज का WWE में हमेशा फायदा मिला। वो 7 फुट 1 इंच के हैं।खली ने जॉन सीना, बतिस्ता, ट्रिपल एच और अंडरटेकर समेत कई अन्य दिग्गजों का सामना किया। साथ ही मैचों में अपना दबदबा भी दिखाया। अंडरटेकर के साथ उनकी राइवलरी आज भी सभी को याद रहती है। उन्होंने अपने करियर में एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया हुआ है। साल 2014 के बाद खली ने WWE रिंग में लड़ना बंद कर दिया था। वो भारत में ही अपनी रेसलिंग स्कूल चलाते हैं। उनका WWE में आखिरी मैच 2018 में आया था, जहां वो Greatest Royal Rumble मैच का हिस्सा बने थे।WWE दिग्गज द ग्रेट खली को कंपनी ने दिया था बहुत बड़ा सम्मानद ग्रेट खली को WWE ने Hall of Fame के खिताब से भी सम्मानित किया है। वो 2021 के Hall of Fame क्लास का हिस्सा बने थे। भारतीय फैंस चाहते हैं कि एक बार फिर से खली को रिंग में अंतिम मैच के लिए आना चाहिए। इस बारे में आगे जाकर कंपनी कुछ सोच भी सकती है। भारत में बिजनेस को बढ़ाने के लिए भी कंपनी का यह अच्छा कदम होगा। खली भी अपने फैंस को निराश नहीं करेंगे। उम्मीद है कि वो WWE रिंग में एक अंतिम बार जरूर नज़र आएंगे।