WWE दिग्गज The Great Khali ने अपने अंदाज में बोला पुष्पा मूवी का फेमस डायलॉग, देखे मजेदार वीडियो

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली के वर्तमान समय में इंस्टाग्राम पर 47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं
WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली के वर्तमान समय में इंस्टाग्राम पर 47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं

WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। बता दें, द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर अपनी एक्सरसाइज और CWE की वीडियो पोस्ट करने के अलावा भी कई दूसरी तरह की वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। यही नहीं, द ग्रेट खली गानों और फिल्मों के फेमस डायलॉग्स पर भी अक्सर वीडियो बनाते रहते हैं। द ग्रेट खली ने इस बार पुष्पा मूवी के डायलॉग पर वीडियो बनाया है।

Ad

WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने अपने अंदाज में बोला पुष्पा मूवी का फेमस डायलॉग

Ad

इस विडियो में द ग्रेट खली शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने पुष्पा मूवी के उस डायलॉग का इस्तेमाल किया जिसमें अल्लु अर्जुन यह कहते हुए दिखाई दिए थे कि लोग उन्हें उनके कपड़ों से नहीं बल्कि उनके कैरेक्टर से पहचानते हैं। देखा जाए तो पुष्पा मूवी का यह डायलॉग द ग्रेट खली पर फिट बैठता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि द ग्रेट खली भारत में काफी लोकप्रिय हैं और विदेश में भी उन्हें लोग जानते हैं।

द ग्रेट खली इसी तरह के वीडियोज पोस्ट करके सुर्खियों में बने रहते हैं और उनके इन वीडियोज को फैंस से भी काफी अटैंशन मिलता है। बता दें, द ग्रेट खली को WWE से रिटायर हुए काफी समय बीत चुका है और वो आखिरी बार Battleground 2017 में एक्शन में दिखाई दिए थे जहां उन्होंने जिंदर महल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच में उनकी WWE चैंपियनशिप डिफेंड करने में मदद की थी।

द ग्रेट खली रेसलिंग के अलावा फिल्मों में भी काम करते हुए दिखाई दे चुके हैं और बता दें, द ग्रेट खली ने हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। यही नहीं, द ग्रेट खली चर्चित रिएलटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा द ग्रेट खली वर्तमान समय में WWE हॉल ऑफ फेम में भी जगह बना चुके हैं और उन्हें यह सम्मान पिछले साल प्राप्त हुआ था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications