WWE हॉल ऑफ फेमर और भारतीय दिग्गज The Great Khali होली के रंग में रंगे, देशवासियों को खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

WWE दिग्गज ने फैंस को दिया खास संदेश
WWE दिग्गज ने फैंस को दिया खास संदेश

The Great Khali: पूरे देश में अलग-अलग तरह से आज होली मनाई जा रही है। कुछ लोग मंदिरों में पूजा पाठ के साथ होली मना रहे हैं, वहीं कुछ एक-दूसरे से मिलकर उन्हें रंग-गुलाल लगा रहे हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर और भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) भी होली की मस्ती में झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

Ad

द ग्रेट खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा डाली गई वीडियोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं। बड़ी बात है कि फैंस अनोखे कमेंट भी उन्हें लेकर करते हैं। भारत में होने वाले किसी भी त्यौहार पर हर बार खली पोस्ट के जरिए फैंस को बधाई देते हैं। WWE India ने होली के शुभ अवसर पर द ग्रेट खली का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। दिग्गज ने कहा,

हैलो दोस्तों, मैं हूं द ग्रेट खली। मैं आप सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं। भगवान आपका भला करे। सभी अपना ख्याल रखें।
Ad

द ग्रेट खली बहुत लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। साल 2014 तक उनका करियर WWE में शानदार रहा था। उनकी राइवलरी कई दिग्गजों के साथ रही थी। दिग्गज द अंडरटेकर के साथ उनकी दुश्मनी को आज भी फैंस याद करते हैं। साल 2014 के बाद वो बहुत कम बार रिंग में नज़र आए।

पिछले साल हैदराबाद में WWE का लाइव इवेंट हुआ था। इस इवेंट में जॉन सीना भी नज़र आए थे। द ग्रेट खली ने भी इस शो में आकर चार चांद लगा दिए थे। उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे। लंबे समय बाद वो फैंस के बीच नज़र आए थे। बैकस्टेज उन्होंने कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ मुलाकात कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। विमेन सुपरस्टार नटालिया के साथ वो खास अंदाज में नज़र आए थे।

क्या WWE रिंग में एक अंतिम मैच के लिए द ग्रेट खली की वापसी होगी?

साल 2021 में द ग्रेट खली को कंपनी ने बहुत बड़ा सम्मान देकर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। इस खबर के बाद भारतीय फैंस ने भी खुशी जताई थी। खैर भारतीय फैंस एक अंतिम बार खली को WWE रिंग में फाइट करते हुए देखना चाहते हैं। अगर खली ने एक मैच के लिए वापसी की, तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications