WWE में चौंकाने वाली वापसी के बाद The Rock ने तोड़ी चुप्पी, Roman Reigns को धमकी देते हुए खुद को बताया 'हेड ऑफ द टेबल'

Ujjaval
WWE दिग्गज द रॉक ने दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज द रॉक ने दिया बड़ा बयान

The Rock & Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में द रॉक (The Rock) ने चौंकाने वाली वापसी की। उन्होंने आकर रोमन रेंस (Roman Reigns) को कंफ्रंट किया। उनके ट्राइबल चीफ के खिलाफ रेसलमेनिया (WrestleMania 40) में ड्रीम मुकाबले की राह आसान हो गई है। रॉक ने अब रोमन रेंस को धमकी देते हुए वापसी पर चुप्पी तोड़ी।

WWE दिग्गज द रॉक ने थोड़े समय पहले ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा SmackDown में हुई वापसी पर बात की। उन्होंने यहां फैंस द्वारा मिले जबरदस्त रिएक्शन पर खुशी जताई और फिर अल्बामा के सभी प्रशसंकों को धन्यवाद कहा। उन्होंने WWE और कोडी रोड्स को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने पोस्ट में लिखा,

"इतने खतरनाक और धमाकेदार रिएक्शन के लिए एक ही शब्द है - निर्विवादित! भले ही कोई भी एरा, दशक या शहर क्यों नहीं हो, हमेशा ही पीपल्स चैंपियन और लोगों (फैंस) के बीच एनर्जी और कनेक्शन कभी नहीं टूटता। यह एक ऐसा अनुभव रहता है, जो हमेशा मुझे चौंका देता है। बिर्मिंघम, अल्बामा को धन्यवाद। हमने 'मैजिक सिटी' में इतिहास रच दिया। WWE को धन्यवाद। कोडी रोड्स को भी इतने प्यार के लिए शुक्रिया।"

8 फरवरी को WrestleMania किकऑफ मीडिया इवेंट देखने को मिलने वाला है। इसमें रोमन रेंस और द रॉक का फेस ऑफ देखने को मिलेगा। रॉक ने खुद को हेड ऑफ द टेबल बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को हाइप किया। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस, यहां सिर्फ एक ही हेड ऑफ द टेबल है। मैं आपसे लॉस वेगस में मिलूंगा।"

आप नीचे द रॉक की पोस्ट देख सकते हैं:

WWE दिग्गज Cody Rhodes ने Roman Reigns से लड़ने से किया इंकार, The Rock ने की वापसी

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के सैगमेंट में दखल दिया। उन्होंने यहां आकर बताया कि वो रोमन रेंस के खिलाफ स्टोरी को खत्म करना चाहते हैं लेकिन वो यह काम WrestleMania में नहीं करेंगे। द रॉक ने चौंकाने वाली वापसी करके कोडी रोड्स के साथ खास मोमेंट शेयर किया। उन्होंने इसके बाद रोमन रेंस को कंफ्रंट किया। इसी के साथ शो खत्म हो गया। अब ऐसा लग रहा है कि कोडी रोड्स WrestleMania में सैथ रॉलिंस से लड़ेंगे और रॉक का सामना रोमन रेंस से होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now