WWE Elimination Chamber के प्रेस इवेंट में John Cena और The Rock को मिली जबरदस्त बू, फैंस का रिएक्शन देखकर चौंक जाएंगे आप

Ujjaval
WWE दिग्गजों को ऑस्ट्रेलिया में मिली बू
WWE दिग्गजों को ऑस्ट्रेलिया में मिली बू

John Cena & The Rock: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2024) का प्रेस इवेंट हाल ही में समाप्त हुआ। यहां कई सारे बड़े सुपरस्टार्स नज़र आए। शो के दौरान जॉन सीना (John Cena) और द रॉक (The Rock) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को जबरदस्त तरीके से बू का सामना करना पड़ा।

Elimination Chamber के इस प्रेस इवेंट को माइकल कोल और कोरी ग्रेव्स होस्ट करने वाले थे। अचानक ग्रेसन वॉलर आए और होम क्राउड के सामने वॉलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वॉलर ने बताया कि वो इस शो के होस्ट होंगे। वॉलर ने यहां सबसे पहले जॉन सीना पर निशाना साधा। उन्होंने सीना के लंदन में WrestleMania लाने की बात को ऑस्ट्रेलियाई फैंस के सामने रखा।

ग्रेसन वॉलर Money in the Bank में हुए उस सैगमेंट का हिस्सा बने थे। ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने ग्रेसन का सपोर्ट करते हुए जॉन सीना के खिलाफ चैंट्स लगाई। सीना को पूरी दुनिया के फैंस द्वारा पसंद किया जाता है और ऐसे में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खराब रिएक्शन मिलना काफी ज्यादा चौंकाने वाली चीज़ है। ग्रेसन ने जॉन को मिले इस रिएक्शन पर बात की और बताया कि 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इस तरह की प्रतिक्रियाएं डिजर्व करते हैं।

WWE दिग्गज The Rock को भी John Cena की तरह मिला खराब रिएक्शन

प्रेस इवेंट के दौरान एक मौके पर सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। उन्होंने यहां WrestleMania में बतौर चैंपियन जाने और अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन रखने का दावा किया। इसी बीच सैथ ने यह भी कहा कि Elimination Chamber के दौरान अगर ग्रेसन वॉलर अपना मुंह ज्यादा चलाएंगे, तो वो उनकी हालत खराब कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस ने द रॉक और रोमन रेंस पर निशाना साधा। इसी बीच फैंस द्वारा ग्रेट वन को काफी ज्यादा बू का सामना करना पड़ा।

सभी फैंस द रॉक के खिलाफ दिख रहे थे और इससे एक चीज़ क्लियर है कि यूनाइटेड स्टेट्स ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के फैंस भी कोडी रोड्स को अपनी स्टोरी फिनिश करते हुए देखना चाहते हैं। सैथ रॉलिंस ने रॉक को मिले खराब रिएक्शन पर कहा कि वो सभी फैंस से सहमत हैं। WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाने वाले दो दिग्गजों को ऑस्ट्रेलियाई फैंस द्वारा बू मिलना काफी चौंकाने वाली चीज़ है।

Quick Links