WWE Legend On Gunther Backlash Match: WWE Backlash 2025 में गुंथर (Gunther) और पैट मैकफी के बीच शानदार मैच होने वाला है। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कमेंटेटर मैकफी लंबे समय बाद रिंग में उतरने वाले हैं। कई लोगों को कंपनी की बुकिंग भी समझ में नहीं आई है। दिग्गज विंस रूसो ने दोनों के बीच होने वाले मैच को लेकर अपना बयान दिया है।
WWE WrestleMania 41 में गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जे उसो के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था। अंत में जे उसो ने गुंथर को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। जे ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीता। इसके बाद Raw के एपिसोड में गुंथर ने माइकल कोल पर हमला किया। कोल को बचाने के लिए पैट मैकफी आए। हालांकि, मैकफी को भी गुंथर ने चोक कर दिया। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया गया है।
Writing with Russo पर बात करते हुए WWE के पूर्व राइटर काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा,
कहना बहुत मुश्किल है क्योंकि कोई नहीं जानता कि वो क्या करने जा रहे हैं। अगर मैं होता तो गुंथर के हाथों पैट मैकफी का बुरा हाल करा देता। मैं शो लिख रहा होता तो ये ही चीज होती। क्या वो ऐसा कर पाएंगे? मुझे बिल्कुल भी नहीं पता है।
WWE Backlash 2025 में किसकी होगी जीत?
Backlash 2025 में गुंथर और पैट मैकफी के बीच मैच बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद है। किसी को भी नहीं पता था कि कंपनी द्वारा इनके बीच मैच बुक किया जाएगा। अब ऐसा कर दिया गया है तो फिर मामला कुछ भी हो सकता है। कंपनी द्वारा कोई बड़ा सरप्राइज भी प्लान किया जा सकता है। हो सकता है कि मैकफी जीत हासिल कर सभी को चौंका दें। ये भी हो सकता है मैकफी का बुरा हाल गुंथर कर दें। कोई भी संभावना बन सकती है। खैर फैंस इनके मैच के लिए काफी उत्सुक हैं। मैकफी के एक्शन पर सभी की नजरें होंगी। वो कुछ नया करते हुए शो में दिख सकते हैं।