WWE के लाइव इवेंट लगातार जारी है। हाल में ही पेरिस में शो करने के बाद WWE का अगला लाइव इवेंट जर्मनी में हुआ। इस बार भी फैंस को लाइव इवेंट में एक बेहद रोमांचक शो देखने को मिला। इवेंट में स्मैकडाउन के कई बड़े स्टार्स नज़र आए वहीं वाइल्ड कार्ड रूल की वजह से रॉ से सामोआ जो, सिजरो और द मिज़ जैसे स्टार्स भी नज़र आए। शो में इस बार कुल आठ मैच हुए। जिसमे तीन टाइटल मैच भी थे। शो में कोफ़ी किंग्सटन और केविन ओवेन्स के बीच मुकाबला देखने को मिला। ये दोनों स्टार्स मनी इन द बैंक में एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए नज़र आएंगे। इसके अलावा शो में रैंडी ऑर्टन भी एक्शन में नज़र आए। जहां पर उनका सामना एजे स्टाइल्स से हुआ था। बता दें कि लाइव इवेंट टीवी पर नहीं आते हैं, इसी कारण से हम कोशिश करते हैं कि हम सभी इवेंट्स के रिजल्ट्स को आप तक पहुंचा सके। लाइव इवेंट की स्टोरीलाइन मेन रोस्टर की तरह होती है हालांकि थोड़ी लाइट्स कम होती है लेकिन रोमांच जबरदस्त होता है।नजर डालते हैं लाइव इवेंट के सभी मुकाबले के परिणामों पर-- मैट हार्डी और अपोलो क्रूज ने रुसेव और नाकामुरा को दी मात। -जेवियर वुड्स ने सिजेरो को हराया। - WWE विमेंस टैग टीम टाइटल मैच में आइकोनिक्स (बिली के और पेटन राइस) ने असुका और कायरी सेन ने मैंडी रोज़ और सोनिया डेविल को हराकर अपने टायटल का बचाव किया। -रोवन ने अली को दी मात। -एजे स्टाइल्स ने रैंडी ऑर्टन पर जीत दर्ज की। -WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियनशिप मैच में समोआ जो ने एंड्रडे और द मिज़ को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया। -WWE चैंपियनशिप के लिए कोफ़ी किंग्सटन ने केविन ओवेन्स को दी मात। #FireNDesire at #WWEMagdeburg @WWEDeutschland 🔥 @WWE_MandyRose @SonyaDevilleWWE pic.twitter.com/tO1BiRabx2— MandyRoseFans (@Mandy_Fansite) May 16, 2019I have faced odds my entire life. This Sunday, I fulfill the prophecy. #WWEMagdeburg pic.twitter.com/BIJZUuCxCM— ᴄʜᴀsᴇ ᴛʜᴇ ʟɪɢʜᴛ. (@experthighflyer) May 15, 2019#WWEMagdeburg pic.twitter.com/8ORb5dHjCt— Perle der Altmark (@Stechfliege1980) May 15, 2019.@TrueKofi had a good time at #WWEMagdeburg. pic.twitter.com/K4CGKgafe1— Patrick (@RatedRHero) May 15, 2019WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं