WWE का लाइव इवेंट ब्यूनस एरिस में हुआ, स्ट्रोमैन को छोड़कर तमाम बड़े सुपरस्टार्स इस इवेंट में मौजूद थे। रोमन रेंस के मूव्स की याद रोंडा राउजी ने दिलाई। चलिए नजर डालते हैं लाइव इवेंट में हुए सभी मुकाबलों के परिणामों पर--ड्रू मैकइंटायर ने अपने पुराने दोस्त डॉल्फ जिगलर को हराया, पूरे मैच में ड्रू हावी दिखे, अंत में अपना किक मारके इस मुकाबले को ड्रू ने जीता। -सुपरस्टार नटालिया अपना प्रोमो करने के लिए बाहर आईं लेकिन रॉयट स्क्वॉड ने अटैक कर दिया। बैली और एंबर मून बचाने के लिए आईं लेकिन मिकी जेम्स और डैना ब्रूक ने अटैक किया। आखिरी में नटालिया ने लिव मोर्गन को टेबल पर पटका। -क्रूजरवेट चैंपियन बडी मर्फी ने अपने टाइटल को ग्रैन मैटेलिक के खिलाफ डिफेंड किया। -रे मिस्टीरियो ने एंड्राडे अल्मासो को ढेर किया। -इलायस का मैच बैरन कॉर्बिन, ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के खिलाफ था। इस हैंडीकैप मैच को इलायस ने जीत लिया। इलायस की मदद इस मुकाबले में डॉल्फ जिगलर और अपोलो क्रूज ने की। -नो वे होजे, हीथ स्लेटर , टाइटस ओ नील और अपोलो क्रूज ने द रिवाइवल , रायनो और जिंदर महल को हराया। पिछले हफ्ते रायनो को कंपनी से निकाल दिया था लेकिन अब वो एक हील टर्न लेकर आए हैं। -अपोलो क्रूज ने कर्ट हॉकिंस को हराया और उनकी हार की स्ट्रीक बरकरार रखा। -रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने नाया जैक्स को डिसक्वॉलिफिकेशन से हराया। इस मैच में टमिना ने दखल दिया था जिसके बाद रोंडा राउजी को जैक्स और टमिना के खिलाफ हैंडीकैम मैच लड़ना पड़ा, रोंडा राउजी ने ये मैच जीत लिया। इस दौरान रोंडा राउजी ने टमिना को रोमन रेंस का सुपरमैन पंच भी मारा। नीचे दी गई वीडियो में आप 8:18 मिनट पर रोंडा का सुपरमैन पंच देख सकते हैं। -मेन इवेंट में दो दुश्मन सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज का मैच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हुआ। तमाम कोशिशों के बाद भी एम्ब्रोज को रॉलिंस से हार का सामना करना पड़ा। Thank you @RondaRousey you're the most genuine human on planet Earth. You deserve the world. To finally watched you live is by far the greatest dream i've ever acomplished, thanks for making my life so incredible #WWEBuenosAires pic.twitter.com/BcdiF5hZ5s— Martín. (@MartinBS_) December 7, 2018Main Event - @WWERollins retains the IC Title via DQ.#WWEBuenosAires pic.twitter.com/eMDwPOCSCV— Zero Miedo! #WWEBuenosAires 🇦🇷 (@ZeroMiedoWWE) December 7, 2018Poor @YaOnlyLivvOnce #WWEBuenosAires pic.twitter.com/otGLS46O6q— Zero Miedo! #WWEBuenosAires 🇦🇷 (@ZeroMiedoWWE) December 6, 2018