WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस ने जे उसो को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद वो काफी भरोसे में हैं। इस हफ्ते स्मैकडाउन के लिए WWE ने अब एक स्मारकीय सैगमेंट का ऐलान किया गया है। रोमन रेंस को ऑफिशियल तौर पर ट्राइबल चीफ का क्राउन पहनाया जाएगा।ये भी पढ़ें: WWE Hell In a Cell के मेन इवेंट में दोस्त से दुश्मन बने सुपरस्टार्स के बीच चैंपियनशिप के लिए हो सकता है खतरनाक मैचAll hail the #TribalChief!@WWERomanReigns will be officially crowned the Tribal Chief by @HeymanHustle on #SmackDown!📺 Friday, 8/7c @FOXTV https://t.co/S7OL9ru03H— WWE (@WWE) October 1, 2020रोमन रेंस को लेकर बड़ा ऐलानक्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस ने जे उसो के खिलाफ शानदार जीत तो हासिल की थी लेकिन इसके अलावा उन्होंने अपने आप को ट्राइबल चीफ बताया था। जे उसो ने ये बात नहीं मानी इस वजह से रोमन रेंस ने उन्हें बुरी तरह पीटा था। इसके बाद जिमी उसो आए थे और उन्होंने टॉवल फेंक दिया था, जिसके बाद घंटी बज गई थी। रोमन रेंस ने इसके बाद लगातार ट्विटर पर ट्राइबल चीफ अपने आप को बताया। Levels. #TribalChief #WWEClash pic.twitter.com/XvYBO6qWTL— Roman Reigns (@WWERomanReigns) September 28, 2020द बिग डॉग के मैनेजर पॉल हेमन इस ऑफिशियल सेरेमनी के तहत ये क्राउन रोमन रेंस को पहनाएंगे। अब स्मैकडाउन में और मजा आने वाला है। क्योंकि रोमन रेंस पूरी तरह हील टर्न ले चुके हैं। क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस ने दिखा दिया कि अब वो सबसे बड़े विलन बनने के लिए तैयार हैं। अब देखने वाली बात ये है कि अपनी फैमिली के साथ रोमन रेंस की फ्यूड जारी रहती है या नहीं।वैसे इस बार स्मैकडाउन के एपिसोड में कुछ ना कुछ धमाका होने वाला है। जे उसो और जिमी उसो भी यहां नजर आने वाले हैं। पिछले एक हफ्ते में इस स्टोरीलाइन में बहुत कुछ हुआ है। अब हो सकता है इस हफ्ते इस सैगमेंट में जे उसो और जिमी उसो दखलअंदाजी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर ये स्टोरीलाइन आगे लंबी जाएगी। द रॉक ने भी कई ट्वीट हाल ही में किए। अगले साल रेसलमेनिया में द रॉक और रोमन रेंस के मैच को लेकर लगातार बात हो रही है। फैंस चाहते हैं कि इस स्टोरीलाइन को यहीं से आगे बढ़ाया जाए। फिलहाल स्मैकडाउन के एपिसोड में धमाका होने वाला है। फैंस भी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद स्मैकडाउन का ये पहला एपिसोड होगा।ये भी पढ़ें: जॉन सीना की होगी वापसी, WWE में होने वाला है रोमन रेंस और द रॉक का ब्लॉकबस्टर मैच?