WWE दिग्गज John Cena ने महत्वपूर्ण लिस्ट में हासिल किया दूसरा स्थान, Roman Reigns को ब्रेक लेने के कारण झेलना पड़ा भारी नुकसान

Ujjaval
WWE की मर्चेंडाइज सेल्स से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने
WWE की मर्चेंडाइज सेल्स से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने

Roman Reigns & John Cena: WWE में मर्चेंडाइज सेल्स का काफी ज्यादा महत्व रहता है। WWE अपने सुपरस्टार्स से जुड़े आयटम्स आधिकारिक वेबसाइट पर बेचता है। सेल्स की संख्या से इस बात का अंदाजा भी लगता है कि अभी कौन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। अक्टूबर 2023 की लिस्ट अब सामने आई है। जॉन सीना (John Cena) ने यहां दूसरा स्थान हासिल किया और रोमन रेंस (Roman Reigns) की पोजिशन ने फैंस को चौंका दिया। रोमन को ब्रेक लेने के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

Ad

WrestleNomics के ब्रैंडन थर्स्टन ने हाल ही में WWE सुपरस्टार्स की मर्चेंडाइज सेल्स से जुड़ी जानकारी दी है। अक्टूबर 2023 के टॉप मर्च सेलर्स के बारे में पता चला और एलए नाइट पिछले महीने की तरह टॉप पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में जॉन सीना को दूसरा और कोडी रोड्स को तीसरा स्थान मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि रोमन रेंस टॉप 5 का हिस्सा नहीं हैं। इससे ट्राइबल चीफ की गिरती हुई लोकप्रियता का पता चलता है। एक समय वो टॉप पर थे। आप नीचे मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में टॉप 10 सुपरस्टार्स की लिस्ट देख सकते हैं :

  1. एलए नाइट
  2. जॉन सीना
  3. कोडी रोड्स
  4. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन
  5. जे उसो
  6. रोमन रेंस
  7. रिया रिप्ली
  8. nWo
  9. एडी गुरेरो
  10. स्कॉट हॉल
youtube-cover
Ad

बड़ी बात यह है कि रोमन रेंस के मुकाबले जे उसो आगे हैं। पिछले कुछ महीनों में जे ने खुद को टॉप स्टार के रूप में साबित किया है और वो ब्लडलाइन से पूरी तरह अलग होकर Raw में काम कर रहे हैं। उसो का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है, उनका इस लिस्ट में आना बनता भी है। रोमन रेंस की मर्चेंडाइज सेल्स में गिरावट का एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि SummerSlam 2023 के बाद हुए SmackDown के बाद वो ब्रेक पर चले गए थे। अब वो दोबारा WWE में नज़र आ रहे हैं।

टॉप मर्चेंडाइज सेलर LA Knight से होगा Roman Reigns का WWE Crown Jewel 2023 में मैच

वापसी के बाद से रोमन रेंस की स्टोरीलाइन एलए नाइट के साथ चल रही है। दोनों के बीच Crown Jewel 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। नाइट ने अभी तक ट्राइबल चीफ के खिलाफ स्टोरीलाइन में प्रभावित किया है। उन्होंने माइक पर रेंस को टक्कर दी है और उनकी हालत भी खराब की है। देखना होगा कि Crown Jewel में किस स्टार की जीत होती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications