WWE Money in the Bank 2024 के लिए बहुत बड़े चैंपियनशिप मैच का हुआ ऐलान, क्या 26 साल का रेसलर कनाडा की धरती पर रचेगा इतिहास?

WWE
WWE रिंग में दो खतरनाक स्टार्स के बीच होगा महामुकाबला (Photo: WWE.com)

Sami Zayn vs Bron Breakker Match Announced: WWE Money in the Bank 2024 का आयोजन 7 जुलाई को कनाडा में होगा। WWE ने एक बड़े मुकाबले का ऐलान इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कर दिया है। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को 26 साल के खतरनाक रेसलर ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रॉ (Raw) में एडम पीयर्स ने इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया।

Ad

दरअसल सैमी और ब्रेकर के बीच दुश्मनी पिछले हफ्ते शुरू हुई थी। Raw के एपिसोड में सैमी ने आईसी चैंपियनशिप के लिए अगले चैलेंजर की मांग की थी। इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री की थी। ब्रेकर ने सैमी को हराकर टाइटल जीतने की बात कही थी। दिग्गज शेमस ने भी सैगमेंट में दखलअंदाजी कर सैमी और ब्रेकर को कड़ी धमकी दी थी।

WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला लुडविग काइजर से हुआ। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया लेकिन अंत में शेमस ने दखलअंदाजी कर दी। मुकाबला नो कॉन्टेस्ट में खत्म हो गया। इस बात से ब्रेकर बहुत गुस्से में थे।

Ad

ब्रेकर ने बैकस्टेज एडम पीयर्स के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शेमस को उनके मैच में दखल नहीं देना चाहिए था। इतने में पीछे से सैमी ज़ेन आ गए और उन्होंने तुरंत ब्रेकर को मैच ऑफर कर दिया। ब्रॉन ने कहा कि वो सैमी के खिलाफ Money in the Bank 2024 में टाइटल मैच लड़ना चाहते हैं। इसके बाद पीयर्स ने दोनों के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया।

Ad

क्या WWE Money in the Bank 2024 में टाइटल रिटेन कर पाएंगे सैमी ज़ेन?

WrestleMania XL में सैमी ज़ेन ने गुंथर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। तब से उनका टाइटल रन अभी तक शानदार रहा है। Clash at the Castle में अंतिम बार सैमी ने अपने टाइटल को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड किया था। सभी को लगा था कि गेबल नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने ज़ेन के ऊपर ही अपना भरोसा बरकरार रखा।

Money in the Bank 2024 में सैमी को इस बार कड़ी चुनौती मिलेगी। ब्रॉन ब्रेकर ने अभी तक रेड ब्रांड में अपने दुश्मनों का बुरा हाल किया है। सैमी को अपने होमटाउन में टाइटल रिटेन कर पाना आसान काम नहीं होगा। वहीं ब्रेकर भी सैमी को हराकर अपने करियर में इतिहास रच सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications