WWE की 2021 में 4 वीडियो जिन्हें सबसे ज्यादा यूट्यूब पर देखा गया: ब्रॉक लैसनर का रहा दबदबा

WWE की 2021 में सबसे ज्यादा देखी गई वीडियो
WWE की 2021 में सबसे ज्यादा देखी गई वीडियो

WWE दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, इसलिए अन्य प्रो रेसलिंग प्रोमोशंस केे शोज़ के मुकाबले WWE के इवेंट्स की प्रोडक्शन वैल्यू काफी ज्यादा होती है। केवल WWE ही नहीं बल्कि अब सभी अन्य प्रोमोशंस भी डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर निरंतर अपना कंटेन्ट शेयर करते रहते हैं।

Ad

यूट्यूब आज दुनिया के सबसे बड़े वीडियो कंटेन्ट प्लैटफॉर्म्स में से एक है और विंस मैकमैहन का प्रोमोशन भी यूट्यूब पर अपने वीकली शो, पीपीवी और अन्य सुपरस्टार्स से जुड़े तथ्यों पर आधारित वीडियो भी शेयर करती रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम WWE की उन 4 वीडियो के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें साल 2021 में सबसे ज्यादा बार देखा गया।

असुका vs एलेक्सा ब्लिस - WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच

youtube-cover
Ad

साल 2021 की शुरुआत में असुका Raw विमेंस चैंपियन हुआ करती थीं, जिसे उन्होंने SummerSlam 2020 में साशा बैंक्स को हराकर जीता था। चैंपियन बने रहने के दौरान उन्होंने कई बार अपने टाइटल को डिफेंड किया। इस बीच इसी साल 25 जनवरी के Raw एपिसोड में उन्हें एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना था।

चूंकि ब्लिस उस समय एक डरावना कैरेक्टर निभा रही थीं और माइंड गेम्स खेलते हुए अपनी विरोधियों को अपने वश में भी कर लेती थीं। उसी तरह उन्होंने असुका के खिलाफ भी माइंड गेम्स से बढ़त बनाने की कोशिश की। इस मैच में बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा था, लेकिन अचानक से लाईट बंद हो गई।

मैच अभी खत्म नहीं हुआ था, तभी अचानक से रैंडी ऑर्टन, ब्लिस के पीछे आकर खड़े हो गए और सभी को चौंकाते हुए उन्हें RKO दे दिया। मैच का तो कोई परिणाम नहीं मिल सका, लेकिन इस सैगमेंट को फैंस से काफी प्यार जरूर मिला। फैंस द्वारा मिले प्यार का ही नतीजा है कि इस वीडियो को अभी तक दुनिया में 80 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

ब्रॉक लैसनर ने द ब्लडलाइन को बुरी तरह पीटा

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2021 में रोमन रेंस ने जॉन सीना को हराकर अपने WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड किया था। मैच के बाद ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार अंदाज में वापसी कर रेंस को कन्फ्रंट किया। आगे चलकर उनके बीच Crown Jewel 2021 के लिए मैच बुक किया गया।

मगर उससे पहले एक SmackDown एपिसोड में ट्राइबल चीफ और द बीस्ट आमने-सामने आए और उनके सैगमेंट में तगड़ी झड़प भी देखने को मिली। इस बीच द उसोज़ ने रेंस की मदद करने की कोशिश की, लेकिन लैसनर ने उनकी भी पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी। WWE द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को अभी तक 92 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam में रोमन रेंस को चुनौती दी

youtube-cover
Ad

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि SummerSlam 2021 में रोमन रेंस ने जॉन सीना को हराकर अपने WWE यूनिवर्सल टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। मगर मैच खत्म होने के बाद ऐसा कुछ हुआ, जिसे देख एरीना में मौजूद क्राउड चौंक उठा था।

WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच के बाद ब्रॉक लैसनर को किसी ने नहीं देखा था। वहीं उनके AEW में जाने की खबरों के बीच SummerSlam 2021 में उनका WWE में वापसी कर रोमन रेंस को कन्फ्रंट करने वाकई में एक चौंकाने वाला लम्हा रहा। उनकी वापसी की वीडियो को अभी तक 95 लाख से भी अधिक बार देखा गया है।

इंडी हार्टवेल ने डेक्सटर लूमिस को किस किया

youtube-cover
Ad

इसी साल अगस्त महीने के शुरुआती NXT एपिसोड के मेन इवेंट में डेक्सर लूमिस और जॉनी गार्गानो के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। उस दौरान लूमिस अपने इंडी हार्टवेल के साथ ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप को लेकर भी निरंतर सुर्खियों में बने हुए थे।

हार्टवेल, गर्गानो के साथ थीं इसके बावजूद उन्होंने लूमिस की मदद करने की कोशिश की, मगर अंत में लूमिस को हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद हार्टवेल भाग कर रिंग में आईं और लूमिस को हजारों फैंस के सामने किस कर दिया। इस किसिंग सैगमेंट को अभी तक यूट्यूब पर 12 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications