Roman Reigns-The Rock की बल्ले-बल्ले, इस मामले में बने नंबर-1, WWE ने दिया खास तोहफा

WWE
WWE SmackDown में हुआ था धमाकेदार सैगमेंट (Photo: WWE.com)

Top SmackDown Moment Of 2024: WWE WrestleMania XL से पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) का ट्राइबल चीफ के रूप में करीब चार साल तक जलवा रहा था। मेनिया के बाद वो ब्रेक पर चले गए थे। इस दौरान सोलो सिकोआ ने खुद को ट्राइबल चीफ घोषित किया और उला फाला पहनी। 1 मार्च, 2024 को हुआ SmackDown का एपिसोड भी काफी रोमांचक रहा था। रोमन और द रॉक के बीच संवाद देखने को मिला और अब इनकी बल्ले बल्ले हो गई है। द ग्रेट वन ने रेंस को लेकर बड़ी बात कही थी, जिसे WWE द्वारा साल 2024 का सबसे बेस्ट मोमेंट बताया गया है।

Ad

आप सभी जानते हैं कि इस साल रोमन रेस और द रॉक ने साथ काम किया और WrestleMania XL में मैच लड़ा। रोड टू WrestleMania XL के दौरान SmackDown में दोनों के बीच कुछ खास सैगमेंट भी देखने को मिले। 1 मार्च को हुए शो में रॉक अपना ट्रेडमार्क डायलॉग बोलने वाले थे लेकिन रोमन ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें रोक दिया। रोमन ने रॉक से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा। द ग्रेट वन ने इसके बाद हजारों फैंस के सामने रेंस को अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया। हालांकि, ये बहुत ही चौंकाने वाली चीज थी। किसी ने सोचा नहीं था कि द फाइनल बॉस ये काम करेंगे।

SmackDown में हुआ ये पल बहुत ही खास था। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो को काफी व्यूज भी मिले थे। खैर अब WWE ने द रॉक द्वारा रोमन रेंस को अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किए जाने को 2024 का टॉप SmackDown मोमेंट बताया है। ये कहीं ना कहीं बहुत अच्छी खबर रेंस और रॉक के फैंस के लिए है। WWE ने इन्हें नंबर-1 का ताज देकर बड़ा तोहफा दिया है।

Ad

WWE रिंग में कब होगी द रॉक की वापसी?

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट के अंत में द रॉक ने अचानक स्टेज एरिया में एंट्री कर सभी को सरप्राइज दिया था। उन्होंने कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। इसके बाद कुछ इशारे किए और चले गए। मजेदार बात ये है कि तब से WWE टीवी पर उनकी एंट्री देखने को नहीं मिली है। मौजूदा समय में उनकी वापसी की काफी अफवाहें चल रही हैं। बहुत जल्द वो रिंग में धमाल मचाने के लिए आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications