WWE न्यूज़: बैकी लिंच के WrestleMania 35 में डबल चैंपियन बनने के बाद क्या हुआ था?

WWE रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने हाल ही में WFF – 100% कैच को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने काफी सारी चीजों के बारे में बातें की। लिंच ने रैसलमेनिया 35 में उनका मैच खत्म होने के बाद बैकस्टेज के माहौल के बारे में भी कुछ जानकारी दी।

द मैन के लिए साल 2019 काफी ज्यादा अच्छा रहा है। उन्होंने शुरुआत में रॉयल रंबल जीता और बाद में रैसलमेनिया में दो चैंपियनशिप्स जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। लिंच ने एक साथ रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीती थी और ऐसा उन्होंने रैसलमेनिया इतिहास के पहले विमेंस मेन इवेंट में रोंडा राउज़ी और शार्लेट फ्लेयर जैसे टॉप स्टार्स हराकर किया।

बैकी लिंच उस समय इतनी ज्यादा प्रसिद्ध हो गयी थी कि वह सेरेना विलियम्स के बाद ट्विटर पर सबसे ज्यादा ज़िक्र की जाने वाली महिला बनी। उन्होंने इस दौरान कई सारे बड़े नामों को पीछे किया और फैंस की पसंदीदा बन गयी।

ये भी पढ़ें:- WWE न्यूज़: बैकी लिंच ने सैथ रॉलिंस के साथ रिलेशनशिप को लेकर कही बड़ी बात

हाल ही में द मैन ने रैसलमेनिया 35 के बैकस्टेज किस्से के बारे में बात की। उन्होंने पीपीवी के खत्म होने के बाद बैकस्टेज माहौल के बारे में भी कुछ बातें कही। लिंच ने बताया कि बैकस्टेज जो भी उनके सामने आया उन्होंने उसे गले लगाया था। द मैन ने ये भी कहा कि उस दिन उन्हें वो पल मिल गया जिसके लिए वह इतने सालों से मेहनत कर रही थीं। हर रैसलर उस पल के लिए ही रैसलिंग करता है।

अब लिंच को मनी इन द बैंक पीपीवी में अपनी रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को लेसी इवांस और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करना है। ये देखना दिलचस्प होगा कि वह इस चुनौती का कैसे सामना करती हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं