डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस अब काफी समय से एक दूसरे के साथ दुश्मनी में हैं। काफी समय पहले जब रोमन ने रॉ में अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी तब एम्ब्रोज़ ने अपना हील टर्न किया था। इसके बाद से ही हमें इन दोनों रैसलर्स के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। रॉ में शायद इन दोनों की दुश्मनी ख़त्म हो रही है लेकिन लाइव इवेंट्स में ये अभी भी जारी है। कुछ दिनों पहले ही हमें एक लाइव इवेंट में डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के बीच मैच देखने को मिला था।After the match, @WWERollins took his frustration out on the @ChicagoBears losing. Epic sell by Dean Ambrose. #WWEFortMyers pic.twitter.com/zMZJhsxenb— Kyle (@FLWrestlingFan) January 7, 2019रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच में रॉलिंस ने एम्ब्रोज़ को कर्ब स्टॉम्प मारा था जिसके बाद वह 15 मिनट तक ऐसे ही रहे।WWE अक्सर अपने शोज में दिखाई जा रही दुश्मनियों को लाइव इवेंट्स में भी दिखती है ताकि स्टोरी को अच्छे से दिखाया जा सके। डेनियल ब्रायन ने रॉयल रंबल से पहले भी एजे स्टाइल्स का सामना किया है और इस तरह हमें एम्ब्रोज़ और रॉलिंस के बीच भी कई बार मुकाबले दिख चुके हैं।इस लाइव इवेंट के मेन शो में हमें रॉलिंस बनाम एम्ब्रोज़ के बीच इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच को एम्ब्रोज़ ने जीत लिया था जिसके बाद वह रॉलिंस का मजाक उड़ाने लगे। इसके बाद रॉलिंस एक बार फिर से रिंग में आए और फिर उन्होंने एम्ब्रोज़ पर हमला किया।The show ended 15 minutes ago. Dean Ambrose is still in the ring. @BennettWWE is taking the ring down as Ambrose lays motionless in the ring. Amazing performance art. #WWEFortMyers pic.twitter.com/Adwf6b4XHi— Kyle (@FLWrestlingFan) January 7, 2019ट्विटर पर फैंस द्वारा किए गए ट्वीट्स से ये पता लगा कि रॉलिंस ने एम्ब्रोज़ को अपना फिनिशर लगाया था और फिर एम्ब्रोज़ शो खत्म होने तक रिंग के बीच में ही पड़े हुए थे।The best part was after the main event, which Ambrose won. He bragged and demanded Rollins come back and admit he was better, only to try and attack Seth, which Seth dodged and curb stomped him. To which Ambrose gave an epic sell job. #WWEFortMyers pic.twitter.com/Yuu9JQB3wn— RA (@RApollos) January 7, 2019एक रैसलिंग फैन ने ट्विटर पर इस घटना की तस्वीर भी डाली है। काफी सारे फैंस इस बात को लेकर एम्ब्रोज़ की तारीफ़ भी कर रहे हैं।Get WWE News in Hindi Here