Hell In A Cell पीपीवी के बाद शेन मैकमैहन की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

हैल इन ए सैल 2017 पर शेन मैकमैहन को काफी मार पड़ी। उनके कई मूव्स में गलतियां थी लेकिन स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर की काफी वाहवाही हुई। WWE के अधिकारी के पास उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर हैं। हैल इन ए सैल के खत्म होने के बाद सभी दर्शक शेन मैकमैहन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। किसी को 47 वर्षीय मैकमैहन से इस तरह के काम की उम्मीद नहीं थी। रैसलिंग ऑब्ज़र्बर के ब्रायन अल्वारेज़ ने बताया कि, उन्हें पक्के तौर से पता नहीं कि मैकमैहन सही में चोटिल हुए हैं या नहीं लेकिन लोग उन्हें लेकर चिंतित दिख रहे थे। ब्रायन अल्वारेज़ ने बताया कि, कोस्ट टू कोस्ट मूव के दौरान मैकमैहन चोटिल हो गए थे। इवेंट के बाद मैकमैहन काफी समय तक मेडिकल टीम की देखरेख में रहे थे। लेकिन दर्शकों के लिए खुशी की बात ये है कि मैकमैहन का स्वास्थ्य अच्छा है और वो काफी सुधार कर रहे हैं। WWE के औपचारिक घोषणा में किसी भी चोट का जिक्र नहीं किया गया बल्कि कहा गया कि शेन मैकमैहन अपने परिवार के साथ घर पर आराम कर रहे हैं। हैल इन ए सैल पे पर व्यू में शेन मैकमैहन ने दोबारा खतरा मोल लिया। उन्होंने सैल के ऊपर से एक बार फिर छलांग लगाई। मानव शरीर इस तरह का खतरा मोल लेने के लिए नहीं बना हुआ। मैकमैहन जल्द ही दोबारा रिंग में रैसलिंग करने उतरेंगे क्योंकि उन्हें रिंग से दूर कोई नहीं कर सकता। इस तरह वो कई बार अपनी हड्डियां तुड़़वा चुके हैं। शेन मैकमैहन का काम भले ही मजेदार हो लेकिन उन्हें रैसलिंग करने की कोई ज़रूरत नहीं है। पिछले कुछ सालों में उनके बच्चों ने शेन को कई जोखिम भरे मूव्स करते देखा है। लेखक: एरोन वर्बल, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी