WWE NXT में इस हफ्ते समोआ जो (Samoa Joe) ने वापसी की। 62 दिन पहले WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था लेकिन अब वापसी कर उन्होंने सभी को चौंका दिया। समोआ जो की वापसी से WWE को फायदा हुआ और इस हफ्ते NXT के एपिसोड की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी हुई। पिछले हफ्ते NXT के एपिसोड को 669,000 व्यूअर्स ने देखा और इस हफ्ते ये बढ़कर 690,000 हो गया। NXT के इवेंट के बाद इस पहले एपिसोड ने फैंस का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें: WWE पर लगाए गए गंभीर आरोप, शील्ड का पूर्व सदस्य बना पिता, रोमन रेंस के चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक?#WWENXT will never be the same!@SamoaJoe is here to take care of some business. pic.twitter.com/XzMIR1j5NI— WWE’s The Bump (@WWETheBump) June 16, 2021WWE को NXT से हुआ फायदाNXT TakeOver इवेंट की व्यूअरशिप कम होने से WWE को नुकसान हुआ था लेकिन इस बार समोआ जो की वजह से इसमें बढ़ोत्तरी हुई। शो में इस बार काफी एक्शन भी देखने को मिला। किसी को नहीं पता था कि समोआ जो की एंट्री होगी और जब हुई तो उन्होंने बवाल मचा दिया। शो के मेन इवेंट में भी इस बार खतरनाक टैग टीम मैच देखने को मिला।यह भी पढ़ें:WWE में पहली बार जॉन सीना ने अपनी तुलना रोमन रेंस के साथ की, SummerSlam से पहले किया किया बड़ा खुलासाइस हफ्ते शो की शुरूआत जनरल मैनेजर विलियम रिगल ने की। रिगल इस बार काभी भावुक नजर आए। इसके बाद NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट भी नजर आए थे। दोनों ने विलियम का जमकर मजाक बनाया। कुछ देर बाद समोआ जो ने धमाकेदार एंट्री की। यह भी पढ़ें:2 WWE सुपरस्टार्स जिनकी Hell in a Cell पीपीवी में वापसी होनी चाहिए और 2 जिनकी नहीं होनी चाहिए"I want you to know that every spare moment of my time that wasn't spent with my family was spent making #WWENXT the place @TripleH and I wanted it to be." - @RealKingRegal #WeAreNXT pic.twitter.com/wdE8sqi4L5— WWE NXT (@WWENXT) June 16, 2021शो में कई बड़े मैच इस बार देखने को मिले। क्रॉस को समोआ जो ने चुनौती जरूर दे दी लेकिन वो एक्शन में आगे नजर आएंगे ये देखने वाली बात होगी। इस बार रेड ब्रांड की व्यूअरशिप भी अच्छी रही। अब ब्लू ब्रांड के ऊपर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक WWE को Raw और NXT की वजह से फायदा हुआ। The Capitol Wrestling Center became UNGLUED for that bout and RIGHTLY SO!In one of the most physical matches in #WWENXT history, Timothy Thatcher & @NXTCiampa defeat @JamesDrake_GYT & @ZackGibson01! #WeAreNXT pic.twitter.com/GI7N9qqItL— WWE NXT (@WWENXT) June 16, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!