NXT का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। WWE ने कुछ अच्छे मैच बुक किये। कई सारी स्टोरीलाइन आगे बढ़ी। खैर, आइए NXT के रिजल्ट्स पर नजर डालते हैं। WWE NXT रिजल्ट्स:- द वे (जॉनी गार्गानो और ऑस्टिन थ्योरी) ने एक शानदार टैग टीम मैच में लियोन रफ और कुशीडा को हराया।How did @LEONRUFF_ kick out of THIS?! 😮#WWENXT @austintheory1 pic.twitter.com/egJZfYoDDs— WWE NXT (@WWENXT) December 17, 2020- टोनी स्टॉर्म ने बैकस्टेज प्रोमो कट किया और बताया कि वो रिया रिप्ली को सबक सिखाने की कोशिश करेंगी। - शॉट्जी ब्लैक का इंटरव्यू लिया गया और उन्होंने कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल के बारे में बात की। - टॉमैसो सिएम्पा ने एक बढ़िया मैच में टाइलर रस्ट को हराया। मैच के बाद टिमोथी थैचर ने टॉमैसो सिएम्पा पर हमला करने की कोशिश की लेकिन ऑफिशियल्स ने उन्हें रोका। - यंग ग्रिजल्ड वेट्स ने बैकस्टेज कहा कि वो इस जनरेशन के सबसे अच्छे टैग टीम सुपरस्टार्स है। वो इसे साबित करके दिखाएंगे। ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2021 में यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए नजर आ सकते हैं - कैरियन क्रॉस का विंटेज प्रोमो देखने को मिला जहां उन्होंने डेमियन प्रीस्ट को चुनौती दी। - ब्रेक के दौरान मालकॉम बेविन्स ने टाइलर रस्ट के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रस्ट काफी आगे जाएंगे। - किलियन डैन, ड्रेक मेवरिक, अनडिस्प्यूटेड एरा और ब्रीजांगो ने NXT टैग टीम चैंपियंस पर जबरदस्त हमला किया। - कइल ओ'राइली ने NXT चैंपियनशिप के नंबर एक कंटेंडर मैच में पीट डन को हराया। अब वो रोमन रेंस जैसे स्टार को हराने वाले फिन बैलर को टाइटल के लिए दो हफ्ते बाद चैलेंज करेंगे।s n a p#WWENXT #DunnevsOReilly @KORcombat @PeteDunneYxB pic.twitter.com/G8RJBO1Zyl— WWE NXT (@WWENXT) December 17, 2020 - बोआ और जाया ली का एक और विंटेज देखने को मिला। - शॉट्जी ब्लैकहार्ट और इंडी हार्टवेल के मैच का अंत DQ से हुआ। मैच में कैंडिस लेरे और उनके साथियों की काफी इंटरफेरेंस हो रही थीं। उन्होंने ब्लैकहार्ट पर बुरी तरह हमला किया।- कैरियन क्रॉस ने डेसमंड ट्रॉय को सबमिशन की मदद से हराया। मैच के बाद क्रॉस ने डेमियन प्रीस्ट को मैच के लिए चैलेंज किया। - बैकस्टेज ईशा स्कॉट का सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान एवर-राइज भी नजर आए। - डेक्सटर लुमिस असल में NXT न्यू इयर्स ईविल के होस्ट होंगे। - टोनी स्टॉर्म में रिया रिप्ली को एक जबरदस्त सिंगल्स मैच में हराया। मैच में रेचल गोंजेलेज़ की इंटरफेरेंस से रिया की हार हुई। What's @RaquelWWE doing out here?!#WWENXT @RheaRipley_WWE pic.twitter.com/Eb5a2sZ6E0— WWE NXT (@WWENXT) December 17, 2020इस तरह से NXT के एपिसोड का अंत हुआ। ये भी पढ़ें- AEW रिजल्ट्स: पूर्व WWE सुपरस्टार पर लगा लगभग 55 लाख का जुर्माना, 34 साल के रेसलर पर हुआ खतरनाक अटैक