साल 2021 की शुरुआत होने वाली हैं। WWE एक नई शुरुआत करना चाहेगा और एक बार फिर बेहतर काम करने के लिए आगे बढ़ेगा। 2020 WWE के लिए ठीक था और उन्होंने अच्छा काम किया। लॉकडाउन के बाद भी कंपनी ने अपना काम जारी रखा और फैंस का खाली समय में मनोरंजन किया।WWE के दोनों ही ब्रांड इस समय काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान SmackDown ब्रांड सबका ध्यान खींचते हुए नजर आ रहा है। इस समय रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन है और वो काफी बढ़िया काम कर रहे हैं। द बिग डॉग जरूर ही भविष्य में चैंपियनशिप को गंवाएंगे। साल 2021 में इसके चलते कुछ नए चैंपियन देखने को मिल सकते हैं।✨ @WWERomanReigns ✨VOTE NOW ➡️ https://t.co/H80pD4vQqR #SLAMMY pic.twitter.com/nkpFM4gdYt— WWE (@WWE) December 7, 2020ये भी पढ़ें:- 4 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दर्शक बनकर डेब्यू किया थाSmackDown में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो 2021 में यूनिवर्सल चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो साल 2021 में यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।5- WWE दिग्गज द रॉकThe Rock is reportedly interested in a WWE return, but one of his requirements is that live fans must be present. pic.twitter.com/0dawW5pw5V— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) December 13, 2020द रॉक इस समय WWE का हिस्सा नहीं है और हॉलीवुड में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद 2021 में वो अपने करियर की अंतिम टॉप टाइटल जीत सकते हैं। दरअसल, काफी समय से खबरें सामने आ रही थी कि द रॉक और रोमन रेंस के बीच रेसलमेनिया में ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है। इसके चलते ही रोमन रेंस और उनके भाई जे उसो के बीच इस समय दुश्मनी देखने को मिल रही हैं।ऐसे में अगर द रॉक को फिल्मों से कुछ समय का आराम मिल जाता है तो वो WWE में आ सकते हैं। अगर वो वापसी करते हैं तो उनका निशाना यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस पर होगा। ऐसे में द रॉक के रेसलमेनिया में चैंपियन बनने के चांस रहेंगे। खैर, रोमन रेंस को भी इस दौरान बड़ी जीत मिल सकती हैं। मैच जबरदस्त हो सकता है और रॉक जबरदस्त दावेदारी ठोकेंगे।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है