WWE में हर साल ढेरों सुपरस्टार्स डेब्यू करते हैं। ऐसे में कंपनी पर हर एक सुपरस्टार का डेब्यू बेहतर और सबसे अलग बनाने का बोझ रहता है। WWE हमेशा ही सुपरस्टार्स के डेब्यू अलग तरीके से करने की प्लानिंग करता है। कई बार सुपरस्टार्स के डेब्यू घोषित हो जाते हैं वहीं कुछ मौकों पर फैंस को सरप्राइज मिलता है।इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स अपने मैच के साथ डेब्यू करते हैं वहीं कुछ सैगमेंट या ब्रॉल द्वारा एंट्री करते हैं। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स WWE में अपना डेब्यू प्रशंसक बनकर भी कर चुके हैं। दरअसल, कुछ ऐसे मौके हैं जब WWE ने सुपरस्टार्स को फैन बनाकर दर्शकों में बैठा दिया। इसके साथ ही उन्होंने फिर अचानक से एंट्री करके सबको सरप्राइज कर दिया।[NEW VIDEO]The Smackdown That Brock Lesnar Destroyed Zach Gowenhttps://t.co/7a7y8B7qgC pic.twitter.com/Us4SpCk1fS— DEADLOCK (@deadlockpw) May 1, 2020ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है WWE में कुछ प्रसिद्ध सुपरस्टार्स इस तरह से डेब्यू कर चुके हैं। इसलिए हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने फैन बनकर WWE में डेब्यू किया।4- पूर्व WWE सुपरस्टार जैक गोवेनWE NEED YOUR HELP!!Currently working on our next episode, Judgment Day 2003, and I wanna know, how did you react to the debut of Zach Gowen? pic.twitter.com/t00YQY0JsM— Ruthless Aggression Podcast (@ruthlesspod) October 27, 2019जैक गोवेन ज्यादा समय तक WWE का हिस्सा नहीं थे लेकिन वो काफी जल्दी प्रसिद्ध हो गए थे। उनका डेब्यू काफी शानदार तरीके से हुआ था। दरअसल, 2003 में SmackDown के एक एपिसोड के दौरान रोडी पाइपर और शॉन ओ'हैरी मिलकर मिस्टर अमेरिका (हल्क होगन) पर हमला कर रहे थे।जैक को WWE ने एक फैन के रूप में रिंगसाइड पर बैठा रखा था। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स मिलकर मिस्टर अमेरिका पर जबरदस्त हमला कर रहे थे। जैक ये चीज़ देख नहीं पाए और अचानक से रिंग में आ गए। उन्होंने मिस्टर अमेरिका को बचाने की कोशिश की। इस दौरान पाइपर के साथ में उनका नकली पैर आ गया।शुरुआत में फैंस को ये चीज़ समझ नहीं आई। बाद में पता चला कि जैक गोवेन अपना एक पैर बचपन में खो चुके थे। उन्होंने WWE में कई मैच एक पैर के साथ लड़े हैं। खैर, उनका डेब्यू शानदार था।ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका WWE से जाने के बाद करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया