WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी कहा जा सकता है। WWE में काम करने वाला हर एक सुपरस्टार्स काफी मेहनत के बाद कंपनी में आता है। अगर WWE में कोई सुपरस्टार आना चाहता है तो उसे काफी मेहनत करनी होती हैं। WWE में आने के लिए रेसलिंग स्किल्स के साथ ही प्रोमो स्किल्स और अन्य चीज़ें भी होना जरुरी है।
ऐसे में WWE में काम करने वाला हर एक सुपरस्टार काफी टैलेंटेड है। अगर कोई भी स्टार मैनेजमेंट को प्रभावित कर देता है तो उसे सफलता मिलती हैं। WWE में कई सारे सुपरस्टार्स सफल रहे हैं और अपना बड़ा नाम बनाया है। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स ने WWE में सफलता हासिल करने के बाद कंपनी को छोड़ा।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 के बुरे वक्त में WWE को संभाला
बाद में वो सुपरस्टार्स कंपनी के बाहर भी सफल रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें WWE से जाने के बाद सफलता नहीं मिली। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 पूर्व स्टार्स के बारे में जिनका करियर WWE से जाने के बाद पूरी तरह खराब हो गया।
3- पूर्व WWE स्टार एंजो अमोरे
WWE के सबसे विवादित स्टार्स की सूची में एंजो अमोरे का नाम जरूर आएगा। दरअसल, इस सुपरस्टार ने लिए WWE में सफर अच्छा रहा था। NXT में बिग कैस के साथ काम करने के बाद मेन रोस्टर पर उन्होंने टैग टीम के रूप में डेब्यू किया। कुछ समय बाद वो अलग हो गए। इसके बाद एंजो को सिंगल्स स्टार के रूप में सफलता मिली।
वो क्रूजरवेट चैंपियन बने थे और उन्होंने बढ़िया काम किया था। खैर, निजी जीवन में उनपर कुछ बड़े आरोप लगे थे और इसके चलते WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद लग रहा था कि वो बाहर सफलता हासिल करेंगे। इसके बावजूद वो बुरी तरह असफल रहे। जनवरी 2018 के बाद उन्होंने दिसंबर 2020 तक सिर्फ एक ही मैच लड़ा है। उनका रेसलिंग करियर WWE से जाने के बाद पूरी तरह खराब हो गया।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके हैं