3 सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 के बुरे वक्त में WWE को संभाला 

WWE
WWE

साल 2020 पूरी दुनिया के लिए खराब रहा है। प्रोफेशनल रेसलिंग जगत का बुरा हाल रहा है। WWE समेत कई सारे रेसलिंग प्रमोशन को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साल 2020 की शुरुआत जबरदस्त रही थी और लग रहा था कि साल अच्छा रहेगा।

कुछ महीनों बाद वायरस की वजह से हर जगह लॉकडाउन हो गया था। इसके चलते WWE की एरिना में फैंस का आना बंद हो गया और इसके चलते WWE ने बिना फैंस के परफॉर्मेंस सेंटर में शोज़ का आयोजन किया। पैसों में दिक्कत के कारण अप्रैल के महीने में काफी लोगों को रिलीज भी कर दिया गया। WWE के शोज़ में अबतक फैंस नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर गोल्डबर्ग ने पूरी तरह बर्बाद किया

साथ ही बड़े सुपरस्टार्स की कमी से रेटिंग्स में भी WWE को नुकसान हो रहा था। खैर, अब चीज़ें धीरे-धीरे सही हो रही हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने दिक्कत के समय में WWE को मुख्य रूप से संभाला। इसलिए हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने साल 2020 में WWE के बुरे समय में उन्हें संभाला।

3- WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर के लिए साल 2020 जबरदस्त रहा है और उन्होंने टॉप स्टार के रूप में खुद को स्थापित किया है। खैर, ड्रू को लॉकडाउन की वजह से फायदा हुआ है। दरअसल, WWE बड़े स्टार को नहीं बुला पा रहा था और ऐसे में Raw को टॉप बेबीफेस की जरूरत थी।

ड्रू मैकइंटायर इस रोल के लिए आगे आए और अकेले दम पर बेबीफेस के रूप में शो को संभाला। अभी भी वो Raw के टॉप बेबीफेस बने हुए हैं। वो इस दौरान दो अलग-अलग मौकों पर WWE टाइटल जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके हैं

2- गोल्डन रोल मॉडल्स (बेली और साशा बैंक्स)

बेली और साशा बैंक्स ने साथ मिलकर काफी अच्छा काम किया है। दरअसल, शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच ने आराम लेने का निर्णय लिया था। ऐसे में WWE का विमेंस डिवीजन संघर्ष करने लगा था। इस दौरान बेली और साशा बैंक्स आगे आयीं। बेली के पास SmackDown विमेंस चैंपियनशिप थी और वो साशा बैंक्स के साथ टैग टीम टाइटल्स जीत गयीं।

इसके बाद वो दोनों Raw और SmackDown दोनों ब्रांड का मुख्य हिस्सा बन गयीं। वो दोनों शोज़ को बेहतर स्टोरीलाइन और मैचों से अच्छा बना रही थीं। इस दौरान साशा बैंक्स ने Raw विमेंस टाइटल पर भी कब्जा किया था। खैर, अलग होने के बाद भी गोल्डन रोल मॉडल्स ने एक-दूसरे के खिलाफ शानदार काम किया।

1- रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन के WWE करियर के सबसे अच्छे सालों में से 2020 एक रहने वाला है। कुछ सालों पहले लग रहा था कि ऑर्टन पहले की तरह टॉप स्टार नहीं रहे हैं और वो कभी फिर टॉप पर नहीं पहुँच पाएंगे।

इसके बावजूद बिना फैंस के ऑर्टन ने शानदार प्रोमो कट किये। इसके साथ ही उन्होंने ऐज और ड्रू मैकइंटायर के साथ शानदार स्टोरीलाइन और मैच दिए। इसके अलावा उन्होंने टॉप हील के रूप में दिग्गजों को भी निशाना बनाया। साथ ही वो WWE टाइटल जीतने में भी सफल रहे। उन्होंने 2020 में WWE की मुश्किल समय से बचाया।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनका 2020 में निधन हुआ

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now