साल 2020 प्रोफेशनल रेसलिंग के लिए ज्यादा खास नहीं रहा। WWE समेत कई प्रमोशन को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन की वजह से छोटे प्रमोशन को स्थिति सही होने तक का इंतजार करना पड़ा वहीं कुछ कंपनी पूरी तरह बंद हो गयी। WWE ने इस खराब स्थिति के दौरान भी अपने शोज़ और पीपीवी जारी रखे और फैंस का मनोरंजन किया।ये भी पढ़ें:- 4 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दर्शक बनकर डेब्यू किया थाWWE ने इस साल ज्यादा लाइव इवेंट आयोजित नहीं किये। इसके चलते सुपरस्टार्स को आराम जरूर मिला है। कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने 2020 में लगातार रेसलिंग की है। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी रेसलर्स रहे हैं जिन्होंने इस साल कोई भी मैच नहीं लड़ा है। इसके कई सारे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। खैर, हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने साल 2020 में एक भी मैच नहीं लड़ा।5- WWE दिग्गज ट्रिपल एचDecember 15th 2002 Triple H becomes WWE Heavyweight Champion pic.twitter.com/x94EE02LVb— Dan the old man (@DannyBently60) December 15, 2020ट्रिपल एच ने साल 2020 में कोई भी मैच नहीं लड़ा और ये काफी शॉकिंग चीज़ थी। दरअसल, कुछ सालों से ट्रिपल एच ने रेसलिंग करना कम कर दिया था। वो सिर्फ मुख्य पीपीवी में नजर आते थे और मैच लड़ते थे। इसके बावजूद साल 2020 में उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं लड़ा। ट्रिपल एच ने धीरे-धीरे WWE में अपने किरदार को बदला है।पहले वो कभी-कभी रेसलिंग किया करते थे। इसके बावजूद वो पूरी तरह WWE को मैनेज करने में लगे हुए हैं। वो NXT और NXT UK को चलाते हैं और उसपर अब ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके अलावा WWE में नए सुपरस्टार्स को साइन करने और कंपनी के मुख्य निर्णयों में अहम किरदार निभाते हैं।@AliWWE I WON HIM WITH A SUBMISSION KEY OR ACCOUNT OF 3 KEY TO THE WHOLE WWE FAMILY MCMAHON TO STEPHANIE TO SHANE TO VINCE AND TRIPLE H IN A WRESTLEMANIA FIGHT FOR ALL WWE FANS IN THE WORLD TO SEE pic.twitter.com/hKDLg3IQiQ— ARIEL-IDEAS-ARGENTINA (@ARIEL09027668) December 7, 2020ऐसे में उनके पास 2020 में ज्यादा समय नहीं था। इसके साथ ही उनसे मैच लड़ने के बारे में सवाल भी पूछे गए थे। इसपर उन्होंने कहा था कि वो इस समय रिंग में आने प्लान नहीं बना रहे हैं। उम्मीद है कि 2021 में वो मैच जरूर लड़ें।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है