5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनका फैंस पर बुरी तरह गुस्सा फूटा

WWE
WWE

WWE में सुपरस्टार्स की तरह ही फैंस का काफी ज्यादा महत्व है। पिछले कुछ महीनों में साफ तौर पर पता चल गया है कि दर्शकों के बिना प्रोफेशनल रेसलिंग अधूरी है। सालों से फैंस WWE समेत प्रोफेशनल रेसलिंग के बड़े फैन रहे हैं। इतनी प्रसिद्धि की वजह से ही पूरी दुनिया में WWE को हर कोई देखना पसंद करता है।

Ad

हमेशा ही फैंस अच्छे सुपरस्टार्स को सपोर्ट करते आए हैं वहीं कुछ सुपरस्टार्स को बू का सामना भी करना पड़ा है। दरअसल, कई ऐसे सुपरस्टार्स भी रहे हैं जिन्हें फैंस के गलत व्यवहार को सहन करना पड़ा। इसके बावजूद कुछ ऐसे प्रशंसक भी रहे हैं जिन्होंने WWE सुपरस्टार्स को काफी ज्यादा गुस्सा दिला दिया और ये उनपर ही भारी पड़ गया।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका WWE से जाने के बाद करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया

इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका गुस्सा फैंस की खराब हरकतों की वजह से फूटा।

5- पूर्व WWE स्टार सीएम पंक

Ad

सीएम पंक और WWE फैंस का रिश्ता अजीब रहा है। भले ही अब फैंस सीएम पंक की चैंट्स लगाते हो। इसके बावजूद पहले पंक फैंस को लेकर काफी ज्यादा अलग व्यवहार रखते थे। वो कई अलग-अलग मौकों पर फैंस से भिड़ते हुए नजर आए हैं। दरअसल, समरस्लैम 2013 के बाद Raw के एपिसोड में सीएम पंक प्रोमो कट कर रहे थे।

इस दौरान वो बेबीफेस थे लेकिन रिंगसाइड पर एक फैन उन्हें लगातार बू कर रहा था। पंक इससे गुस्सा हो गए और उसकी लाइव टेलीविजन पर बुरी तरह बेइज्जती कर दी। इसके अलावा अक्टूबर 2012 में सीएम पंक और विंस मैकमैहन का मैच हुआ था। इस दौरान मैच के बाद पंक क्राउड के बीच में से भाग निकले थे।

Ad

वो फैंस के साथ खड़े थे लेकिन इस दौरान पीछे से किसी ने उन्हें धक्का दे दिया। उन्हें ये चीज़ पसंद नहीं आयी और उन्होंने फैन पर हमला कर दिया। इसके अलावा भी कुछ लाइव इवेंट्स में उनकी फैंस से बहस हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है

4- सैमी जेन

youtube-cover
Ad

सैमी जेन को हमेशा ही WWE में सबसे अच्छे माइक स्किल्स वाले रेसलर्स में से एक माना गया है। वो एक मौके पर फैंस से भी भीड़ चुके हैं। दरअसल, ब्रे वायट और शिंस्के नाकामुरा के बीच एक मैच हो रहा था।

इस दौरान सैमी जेन रिंगसाइड पर मौजूद थे। एक फैन ने रिंगसाइड पर खड़े सैमी जेन पर गलत टिप्पणियां करना शुरू कर दी। सैमी को ये चीज़ पसंद नहीं आई। वो इस दौरान काफी गुस्सा हो गए और फैन से बुरी तरह बहस करने लगे। बहस इतनी आगे बढ़ गयी कि रेफरी और WWE ऑफिशियल को सैमी जेन को दूर करना पड़ा।

3- ट्रिपल एच

youtube-cover
Ad

2005 में रेसलमेनिया में बतिस्ता ने ट्रिपल एच को हराकर वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद Raw के एपिसोड में ट्रिपल एच प्रोमो कट करते हुए नजर आए। फैंस उन्हें बू कर रहे थे। वो रिंग छोड़कर जा रहे थे।

इस दौरान एक फैन उन्हें बुरी तरह चिढ़ा रहा था। ट्रिपल एच उसके पास गए और गुस्से में आकर उसके मुँह के सामने माइक पर उसे चुप कराया। खैर, वो गुस्सा जरूर थे लेकिन उन्होंने अपनी भड़ास नहीं निकाली।

2- बतिस्ता

youtube-cover
Ad

बतिस्ता और जॉन सीना के बीच 2009 में दुश्मनी देखने को मिली थी। इस दौरान वो WWE चैंपियन थे। रेसलमेनिया बिल्डअप के दौरान बतिस्ता ने कोफी किंग्सटन के खिलाफ एक छोटा मैच लड़ा। उन्हें यहां आसानी से जीत मिली।

मैच के बाद वो बैकस्टेज जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि जॉन सीना की टी-शर्ट में एक फैन उन्हें बू कर रहा था। बतिस्ता को ये चीज़ पसंद नहीं आई और वो उसपर हमला करने वाले थे। इसके पहले ही वो फैन डरकर नीचे बैठ गया। बतिस्ता शायद ही उसपर सच में वार करते लेकिन फैन जरूर ही ये चीज़ देखकर घबरा गया था।

1- साबू

youtube-cover
Ad

WCW और WWE दिग्गज साबू ने अपनी रेसलिंग से काफी नाम कमाया है। इसके बावजूद फैंस को लेकर उनका बर्ताव अच्छा नहीं था। दरअसल, 1995 में साबू जापान में एक मैच लड़ने के लिए एंट्री कर रहे थे।

इस दौरान काफी ज्यादा भीड़ थी। किसी ने उनका हेडगियर निकालने की कोशिश की। इसपर वो काफी ज्यादा गुस्सा हो गए। साथ ही उन्होंने बेरिकेड से कूदकर उस फैन के पास जाने का निर्णय लिया। साथ ही उसपर बुरी तरह हमला किया और उसे पंच लगाए। ये हर तरीके से एक रेसलर के लिए अपमान जनक चीज़ थी और साबू ने उस फैन पर अटैक करके सही संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:- 4 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दर्शक बनकर डेब्यू किया था

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications