WWE फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। WWE ने NXT ब्रांड्स के कुछ टैलेंट्स को रिलीज कर दिया है। फाइटफुल सलेक्ट और PWInsider की रिपोर्ट में ये बात कंफर्म हुई है कि WWE ने 6 सुपरस्टार्स और 2 रेफरी को बाहर का रास्ता दिखाया है। भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि कविता देवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। WWE ने करीब एक महीने पहले ही कई बड़े सुपस्टार्स को मेन रोस्टर से बाहर किया था और अब फिर से ये चीज देखने को मिली है।ये भी पढ़ें:-WWE में छाई बहुत ज्यादा मायूसी, फेमस सुपरस्टार लंबे समय के लिए हुआ बाहर, रोमन रेंस के अगले दुश्मन का हुआ खुलासा? WWE ने कई सुपरस्टार्स को कंपनी से निकालापिछले साल से देखा जाए तो WWE में सुपरस्टार्स का रिलीज होने का सिलसिला जारी है। पिछले एक साल में करीब 50 से ज्यादा सुपरस्टार्स को कंपनी ने निकाल दिया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को फिर से मिला है। WWE ने वेनेसा बॉर्ने, जेसमिन ड्यूक, कविता देवी, एलेक्जेंडर वोल्फ, स्काइलर स्टोरी, एजरा जज को कंपनी से निकाला दिया है। इसके अलावा NXT रेफरी जैक क्लेमोंस और ड्रेक वुट्ज को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।I'm hearing Kavita Devi, Jessamyn Duke, Vanessa Borne released as well— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) May 19, 2021ये भी पढ़ें:-7 दिन में WWE चैंपियनशिप हारने वाले दिग्गज ने अपने ऊपर Zombies द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद दिया चौंकाने वाला बयानजॉनसन की रिपोर्ट के अनुसार बजट के कारण इन सुपरस्टार्स को निकाला गया है। अभी रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि कुछ समय और भी सुपरस्टार्स को निकाला जा सकता है। वैसे देखा जाए तो इस लिस्ट में सभी बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं और इनमें से कुछ ऐसे भी है जो जल्द से जल्द मेन रोस्टर में एंट्री कर सकते थे। भारतीय फैंस कविता देवी का नाम सुनकर भी चौंक गए होंगे। WWE द्वारा किया गया ये काम जरूर फैंस को पसंद नहीं आया होगा। एक महीने पहले ही कई सुपरस्टार्स को निकालने पर कंपनी विवादों के घेरे में आ गई थी और अब फिर से ऐसा कर दिया गया है। इसमें कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो जल्द ही मेन रोस्टर में एंट्री की उम्मीद कर रहे थे लेकिन इन्हें निकाल दिया गया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।