WWE ऑफिशियल ने Roman Reigns द्वारा हालत खराब होने के पल को किया याद, शेयर की खास फोटो

WWE में अक्सर सबको अपने साथ हुई लड़ाई याद रहती है (Photo: WWE.com)
WWE में अक्सर सबको अपने साथ हुई लड़ाई याद रहती है (Photo: WWE.com)

WWE Official Remembers Roamn Reigns Attack: WWE दिग्गज रोमन रेंस 22 जनवरी 2021 को भी ट्राइबल चीफ का किरदार कर रहे थे। आज से चार साल पहले उनके हाथों एक दिग्गज की पिटाई हुई थी। अब उन्होंने इस पल को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने तब और अब के समय में हुए बदलाव को कुछ शब्दों में बताने का प्रयास किया है। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्टेज पर होने की बात लिखी है।

Ad

22 जनवरी 2021 को हुए SmackDown में रोमन रेंस के वाइजमैन पॉल हेमन ने एडम पीयर्स को एक सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज किया था। उन्होंने बाद में खुद की जगह रोमन रेंस को इसका हिस्सा बना दिया था। असली ट्राइबल चीफ ने इसके बाद पूर्व NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन की हालत बिगाड़ दी थी। केविन ओवेंस ने आकर एडम की मदद करते हुए पूर्व शील्ड मेंबर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। इस पल को याद करते हुए एडम पीयर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,

"चार साल पहले आज के दिन। अब स्टेज और कैलेंडर के पन्ने अलग हैं।"

आप उनकी सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

एडम पीयर्स हालिया Raw एपिसोड में नजर आए थे। उन्होंने नाया जैक्स और विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली के बीच हुए ब्रॉल को रोकने का प्रयास किया था। दरअसल, ऑस्ट्रेलियन सुपरस्टार पर पूर्व WWE विमेंस चैंपियन ने शो की शुरूआत में बैकस्टेज तब हमला कर दिया था, जब वह एरीना में एंट्री कर रही थीं।

WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड के बाद से टीवी से गायब हैं रोमन रेंस

रोमन रेंस को आखिरी बार फैंस ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड के दौरान देखा था। इसके दौरान उनका मुकाबला सोलो सिकोआ से एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हुआ था। इस फाइट में पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन को स्ट्रीट चैंपियन पर जीत मिली थी। इसके कारण उन्हें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला मिल गया था। पूर्व शील्ड मेंबर को यह हार खुद द रॉक ने आकर पहनाया था। उन्होंने इसके दौरान अपने कजिन को गले भी लगाया था। अब इसके बाद से रोमन रेंस टीवी पर नजर नहीं आए हैं। यह देखना होगा कि वह आगे क्या करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications