WWE पेबैक से पहले स्मैकडाउन के अंतिम एपिसोड में विंस मैकमैहन ने एडम पियर्स से रोमन रेंस, ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन से कॉन्ट्रैक्ट में साइन के लिए कहा था। एडम को ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साइन तो आराम से मिल गए थे लेकिन रोमन रेंस के लॉकर रूम में पहुंचने में उन्हें बहुत दिक्कत आई। जब वो रोमन रेंस के लॉकर रूम में गए थे तो काफी चौंक गए थे। ये भी पढ़ें: WWE के 3 दिग्गज स्टार्स जिनकी वापसी की कोई जानकारी नहीं हैरोमन रेंस और पॉल हेमन को लेकर बड़ी बातद बंप के हालिया एपिसोड में एडम पियर्स शामिल हुए। एडम ने यहां खुलासा किया कि रोमन रेंस के लॉकर रूम में पॉल हेमन देखकर वो भी चौंक गए थे। एडम पियर्स ने कहा, अगर आप फुटेज देखेंगे तो मेरे हिसाब से मैं ही सबसे ज्यादा हक्का बक्का हुआ था। मैंं पॉल को देख रहा था और सोच रहा था कि ये रोमन रेंस के लॉकर रूम में क्या कर रहे हैं? मेरे दिमाग ने थोड़ी देर काम करना बंद कर दिया था। मैं पूरी तरह चौंक गया था। थोड़ा बहुत मेरे दिमाग में आया कि अब पॉल हेमन, रोमन रेंस के साथ नजर आएंगे। ये काफी क्रेजी था।एडम पियर्स ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पॉल हेमन और रोमन रेंस को देखकर चौंक गई थी। वैसे हमेशा ये कहा जाता है कि WWE में कुछ भी हो सकता है और कुछ हफ्ते ये देखने को मिला। पहले तो ये किसी को नहीं पता था कि रोमन रेंस की समरस्लैम में वापसी होगी। ये काफी चौंकाने वाली खबर थी। बैकस्टेज में भी किसी को इसके बारे में पता नहीं था। इसके बाद स्मैकडाउन के एपिसोड में पॉल हेमन और रोमन रेंस एक साथ नजर आए। फैंस यही सोच रहे थे कि आखिर क्या हो रहा है। एडम ऐसे शख्स हैं जिन्होंने सबसे पहले पॉल हेमन को रोमन रेंस के लॉकर रूम में देखा था। वो खुद बोल चुके हैं उन्हें भी नहीं पता था कि ऐसा होगा। वो खुद आश्चर्यचकित रह गए थे। खैस रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं। समरस्लैम के बाद काफी कुछ चीजें स्मैकडाउन में बदल गई है। रोमन रेंस के आने से कई स्टोरीलाइन्स में बदलाव आ गया है। आगे और भी कुछ नई चीजें यहां देखने को मिल सकता है। क्योंकि अब पूरी तरह पॉल हेमन और रोमन रेंस साथ आ गए है। क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस का मुकाबला जे उसो के साथ होने वाला है। और पॉल हेमन का यहां बड़ा रोल नजर आएगा।It's a family affair at #WWEClash of Champions when @WWERomanReigns defends the #UniversalTitle against his cousin, Jey @WWEUsos! @HeymanHustle https://t.co/plkyShStsg— WWE (@WWE) September 5, 2020ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE ने बड़े सुपरस्टार्स की वापसी की तारीख को छुपाकर रखा