WWE ने SmackDown में Roman Reigns की वापसी का किया ऐलान, Bad Blood के बाद क्या होगा अगला कदम?

WWE
असली ट्राइबल चीफ (Photo: WWE.com)

WWE Big announcement Roman Reigns: बैड ब्लड (Bad Blood 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर WWE ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है। असली ट्राइबल चीफ इस हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड में नज़र आएंगे, लंबे समय बाद होगा जब वो ब्लू ब्रांड में शिरकत करेंगे।

Ad

रोमन रेंस ने Bad Blood 2024 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया था। इस मुकाबले में जब नई ब्लडलाइन का पलड़ा भारी दिख रहा था, तभी जिमी उसो की चौंकाने वाली वापसी हुई थी और उन्होंने टोंगा ब्रदर्स पर अटैक किया था। इसका फायदा रेंस ने उठाया और सोलो पर स्पीयर लगाते हुए इस मैच को जीता था।

फैंस इंतजार कर रहे थे कि असली ट्राइबल चीफ इस जीत के बाद क्या करेंगे और वो SmackDown में नज़र आएंगे या नहीं। हालांकि, कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस की चिंता दूर की और बड़ी खुशखबरी दी। कंपनी ने पोस्ट करते हुए लिखा,

"Bad Blood में जो भी हुआ, अब रोमन रेंस SmackDOwn के अगले एपिसोड में वापसी करने वाले हैं।"

आप WWE का पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में वापसी के बाद क्या कर सकते हैं रोमन रेंस?

रोमन रेंस ने Bad Blood में तो जीत दर्ज की, लेकिन हर किसी की नज़र उनके अगले कदम पर है। वो कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हैं, जेकब फाटू को सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज करते हैं या अपनी उला फाला वापस हासिल करने के लिए सीधे सोलो सिकोआ को चुनौती देते हैं। इस बात का पता ब्लू ब्रांड में ही चल पाएगा।

इसके अलावा जिमी उसो और रोमन रेंस का रीयूनियन Bad Blood में हुआ, अब SmackDown में दोनों साथ में नज़र आ सकते हैं। इन दोनों के साथ ट्राइबल चीफ के वाइजमैन पॉल हेमन की भी वापसी हो सकती है। साथ ही देखना होगा कि रोमन क्या द रॉक के शॉकिंग रिटर्न को भी एक्नॉलेज करते हैं या नहीं। एक बात तो तय है कि फैंस ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड को बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते हैं और एक्शन का भरपूर तड़का सभी को मिलने वाला है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications