WWE Smackdown में Roman Reigns, Solo Sikoa या The Rock, जानिए किसने Jimmy Uso को The Bloodline से किया था बाहर?

किस WWE सुपरस्टार ने जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर कर खेला बड़ा दांव?
किस WWE सुपरस्टार ने जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर कर खेला बड़ा दांव?

The Bloodline: WWE पैनलिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) का कहना है कि सोलो सिकोआ ही वो इंसान हैं जिन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania) XL के बाद जिमी उसो को द ब्लडलाइन से बाहर करने का फैसला किया था।

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड का पहला एपिसोड शानदार रहा था। टामा टोंगा ने डेब्यू किया और जिमी उसो के ऊपर हमला किया। सिकोआ ने भी जिमी को धराशाई किया। जिमी को ग्रुप से बाहर कर दिया गया और ये देखकर पॉल हेमन भी हैरान थे।

पॉल हेमन ने रोमन रेंस को कॉल किया लेकिन सोलो ने उनका फोन ही तोड़ दिया। टोंगा ने बाद में पॉल को बताया कि ट्राइबल चीफ के कहने पर उन्होंने जिमी के ऊपर हमला किया। इस घटना के बाद से लगातार फैंस कयास लगा रहे हैं कि जिमी उसो को ग्रुप से बाहर करने का आदेश किसका था। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस को इसकी जानकारी नहीं थी।

कुछ लोगों का कहना है कि इसके पीछे द रॉक का हाथ भी हो सकता है। हालांकि, सैम रॉबर्ट्स ने सोलो सिकोआ का नाम लिया है। अपने पॉडकास्ट NotSam Wrestling पर रॉबर्ट्स ने कहा,

जिमी उसो को बाहर करने के बाद टामा टोंगा ने कहा ट्राइबल चीफ के आदेश पर। अगर सोलो और टामा अभी भी मान रहे हैं कि रोमन रेंस द ब्लडलाइन का हिस्सा हैं तो ट्राइबल चीफ कौन है? क्या वो सोलो सिकोआ हैं? क्या वो इस चीज के लिए दावा कर रहे हैं? मुझे लगता है कि सिकोआ अपने आपको ट्राइबल चीफ मानते हैं। लेकिन साथ ही, अगर रोमन वापस आएंगे और ब्लडलाइन का हिस्सा बनेंगे, तो क्या उस समय भी सिकोआ ट्राइबल चीफ होंगे। कुछ लोग ऐसा भी सोच रहे हैं कि बैकस्टेज से द रॉक सभी निर्णय ले रहे हैं। मुझे लगता है कि सोलो ही वो इंसान हैं जिन्होंने जिमी उसो को बाहर का रास्ता दिखाया।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Backlash France 2024 में पूर्व टैग टीम चैंपियन वापसी करेंगे?

द ब्लडलाइन से बाहर किए जाने के बाद से पूर्व टैग टीम चैंपियन जिमी उसो अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। सोलो सिकोआ और टामा टोंगा की राइवलरी इस समय रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ चल रही है। कुछ ही दिन बाद Backlash France 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में इनके बीच टैग टीम मैच देखने को मिलेगा। वहां पर जिमी वापसी कर सोलो और टामा से अपना बदला ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications