WWE Payback 2023: 3 कारण क्यों Jey Uso को Raw का हिस्सा बनाना एक अच्छा फैसला है

Ujjaval
WWE Raw ब्रांड में नज़र आएंगे जे उसो
WWE Raw ब्रांड में नज़र आएंगे जे उसो

Jey Uso: WWE पेबैक (Payback 2023) में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। दरअसल, जे उसो (Jey Uso) ने वापसी की और ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) पर हमला किया। आपको बता दें कि वो रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा बनने वाले हैं और अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत करेंगे।

Ad

जे उसो अब ब्लडलाइन और SmackDown से पूरी तरह दूर हो गए हैं। कुछ कारणों से लगता है कि उनका Raw का हिस्सा बनना अच्छा फैसला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जे उसो को Raw ब्रांड में शामिल करना एक बहुत अच्छा फैसला है।

3- Jey Uso को WWE Raw में खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में साबित करने का मौका मिलेगा

Ad

जे उसो ने अपने करियर में ज्यादातर समय सिंगल्स स्टार के रूप में काम किया है। जब थंडरडोम एरा के समय जिमी चोटिल हो गए थे, जे उसो ने सिंगल्स स्टार के तौर पर काफी सफलता हासिल की। वो रोमन रेंस के खिलाफ प्रभावित करने में सफल रहे और उन्होंने कई रेसलर्स को पराजित भी किया।

जिमी की वापसी के बाद जे दोबारा टैग टीम डिवीजन का हिस्सा बन गए। अब जिमी और जे उसो अलग हो गए हैं। ऐसे में जे उसो के पास दोबारा खुद को एक लंबा सिंगल्स रन देने का मौका था। इसी वजह से WWE द्वारा जे को Raw में डाला गया है। वो रेड ब्रांड में रहते हुए अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं और खुद को साबित कर सकते हैं।

2- SmackDown में रहते हुए The Bloodline की कहानी से दूर रहना मुश्किल हो जाता

Ad

जे उसो अगर सिंगल्स स्टार के रूप में SmackDown में काम करने की कोशिश करते, तो उनके लिए चीज़ें मुश्किल हो जाती। ब्लू ब्रांड की मुख्य स्टोरीलाइन ब्लडलाइन के इर्दगिर्द घूमती है। ऐसे में जे उसो का अपनी अलग कहानी पर फोकस करना मुश्किल हो जाता। वो कभी सिंगल्स रन पर फोकस नहीं कर पाते।

किसी तरह से वो दोबारा ब्लडलाइन की कहानी का हिस्सा बन सकते थे। ऐसे में जे उसो को अगर WWE ने सिंगल्स स्टार के रूप में पुश देने का प्लान बनाया है, तो फिर उन्हें Raw में भेजना ही सही विकल्प है। वो ब्लडलाइन से पूरी तरह दुरी बनाकर अपने सिंगल्स रन की तगड़ी शुरुआत कर पाएंगे।

1- जिमी vs जे उसो की कहानी को WrestleMania 40 तक बचाकर रखने के लिए

Ad

जिमी उसो और जे उसो ने हमेशा ही साथ में काम किया है लेकिन दोनों के बीच अब चीज़ें ठीक नहीं हैं। SummerSlam 2023 में जब जिमी ने अपने जुड़वां भाई को धोखा दिया था, तो लगा था कि जे के साथ उनकी स्टोरीलाइन शुरू होगी। अगले ही SmackDown के एपिसोड में जे उसो ने जिमी पर हमला कर दिया।

इससे साफ हो गया कि दोनों जुड़वां भाइयों के बीच स्टोरीलाइन की नींव रखी गई है। यह काफी बड़ा मैच रहेगा और इसी वजह से कंपनी ने इसे किसी साधारण शो में बुक नहीं करने के बजाय संभावित तौर पर WrestleMania 40 तक बचाकर रखने का फैसला किया है। अगर दोनों ही शो पर रहते, तो उनकी कहानी को अचानक रोकना अजीब लगता। ऐसे में जे उसो को Raw में भेजकर कंपनी ने कहानी को होल्ड पर रख दिया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications