Jey Uso: WWE Payback 2023 में ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) इफेक्ट शो का आयोजन किया गया था। इस टॉक शो पर ग्रेसन वॉलर के गेस्ट के रूप में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) मौजूद थे। इसी दौरान कोडी रोड्स ने जे उसो (Jey Uso) की वापसी का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया था। बता दें, जे उसो वापसी के बाद SmackDown के बजाए Raw का हिस्सा बन चुके हैं। सभी जानना चाहते हैं कि जे उसो ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जे उसो ने WWE Payback 2023 में धमाकेदार वापसी करते हुए Raw जॉइन किया।4- WWE Payback 2023 में वापसी करने वाले जे उसो अपने भाइयों से तंग आ गए थे View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में द ब्लडलाइन छोड़ने के बाद जे उसो अपने भाइयों रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के लिए दुश्मन बन चुके थे। जे उसो के पास जिमी उसो का साथ जरूर था। हालांकि, जिमी उसो ने SummerSlam 2023 में जे उसो को रोमन रेंस को हराने से रोक दिया था।इसके बाद जे उसो ने जिमी उसो को भी अपना दुश्मन मान लिया था। देखा जाए तो जे उसो अपने तीनों भाइयों से तंग आ गए थे। शायद यही कारण है कि जे उसो ने WWE में वापसी के बाद Raw को जॉइन करने का फैसला किया है।3- जे उसो WWE Raw के जरिए अपने सिंगल्स करियर की नई शुरूआत करना चाहते हैं View this post on Instagram Instagram Postजे उसो अपने WWE करियर में ज्यादातर समय टैग टीम के रूप में काम करते हुए आए हैं। हालांकि, जे उसो ने यह साबित किया है कि वो सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में बड़ी सफलता हासिल करने की क्षमता रखते हैं। जे उसो के लिए SmackDown में रहते हुए सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में काम करना आसान नहीं होता।ऐसा इसलिए है क्योंकि जिमी उसो नहीं चाहते हैं कि जे उसो सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में बड़ी सफलता हासिल करें। यही कारण है कि उन्होंने जे उसो को SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने से रोका था। शायद इस वजह से ही जे उसो ने WWE में वापसी के बाद Raw के जरिए अपने करियर की नई शुरूआत करने का फैसला किया है।2- WWE जे उसो vs जिमी उसो मैच को WrestleMania 40 तक टालने के लिए ऐसा कर रही है View this post on Instagram Instagram Postजब जे उसो ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान जिमी उसो पर अटैक किया था तो इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच सिंगल्स मैच होने की अटकलें लगाई जाने लगी थी। हालांकि, रिपोर्ट्स की माने तो WWE फिलहाल इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच नहीं कराना चाहती है। WWE का जे उसो vs जिमी उसो मैच को लेकर WrestleMania 40 में कराने का प्लान है।हालांकि, अगर जे उसो और जिमी एक ही ब्रांड का हिस्सा होते तो इन दोनों भाइयों के बीच मैच को WrestleMania 40 तक टालना काफी मुश्किल होता। यह बड़ी वजह हो सकती है कि क्यों जे उसो को WWE में वापसी के बाद Raw का हिस्सा बनाया गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जे उसो के Raw का हिस्सा बनने की वजह से नया ट्विस्ट आ चुका है।1- WWE Raw में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के लिए View this post on Instagram Instagram Postजैसा कि हमने बताया कि जे उसो SummerSlam में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हरा नहीं पाए थे। जे उसो द ब्लडलाइन में रोमन रेंस के साथ लंबे समय तक रहे हैं और उन्हें यह बात अच्छी तरह पता है कि ट्राइबल चीफ से टाइटल जीतना कितना मुश्किल है। यही कारण है जे उसो को रोमन रेंस के खिलाफ रीमैच मिलने का भी ज्यादा फायदा नहीं होता।यह बड़ी वजह हो सकती है कि क्यों जे उसो ने WWE में वापसी के बाद Raw में कदम रख लिया है। अब जे उसो के पास Raw में सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने का मौका है। देखा जाए तो जे उसो इस वक्त फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं, इसलिए फैंस को भी जे उसो का सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी की शुरूआत करते हुए देखना काफी पसंद आएगा।