Sam Roberts Statement Regarding Solo Sikoa: WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी तक WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) लीड कर रहे हैं और वो नए ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। उन्होंने खुद ही इस बात का ऐलान किया था। हालांकि, WWE पैनलिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) ने सोलो को एक्नॉलेज करने से मना कर दिया है। सोलो ने हाल ही में रोमन रेंस को WrestleMania XL में मिली हार का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि वो अब ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लाएंगे। टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू ने सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार कर लिया है। हालांकि, पॉल हेमन ने ऐसा नहीं किया और उन्हें इसकी सजा मिली। सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमन के ऊपर जानलेवा हमला किया। सैम रॉबर्ट्स भी अब हेमन की राह पर हैं। Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम से पूछा गया कि क्या वो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करते हैं। रॉबर्ट्स ने रोमन रेंस का पक्ष लेते हुए इस चीज के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा, मैं सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार नहीं करूंगा। मैं ये कहने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हूं। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि वो कमरे में नहीं हैं। अगर वो कमरे में होते तो फिर मैं ऐसा नहीं कह पाता। अगर ट्राइबल चीफ देख रहे हों तो मैं कुछ नहीं कहना चाहता। मुझे पता है कि वो शो के बहुत बड़े फैन हैं।WWE Money in the Bank में ब्लडलाइन को मिली थी शानदार जीतMoney in the Bank में कुछ दिन पहले ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ था। इस मैच में बहुत बवाल मचा था। हालांकि, नतीजा फैंस की उम्मीद के मुताबिक नहीं निकला। सोलो सिकोआ ने कोडी को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स के बीच मुकाबला हो सकता है। सिकोआ ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस की वापसी भी SummerSlam में हो सकती है।