इस हफ्ते WWE RAW का एपिसोड शानदार रहा। साल 2020 का WWE ये अंतिम शो था। WWE ने काफी अच्छी कोशिश इसे सही बनाने के लिए की। वैसे भी कुछ समय से रेड ब्रांड व्यूअरशिप को लेकर सवालों के घेरे में है। इस शो में कुछ अच्छे सैगमेंट और मैच देखने को मिले।
RAW की शुरूआत में ल्यूक हार्पर को ट्रिब्यूट दिया गया। फिर WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर शो शुरू किया। कीथ ली और शेमस ने भी एंट्री की। शेमस और कीथ ली के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का मैच हुआ। ये मैच काफी शानदार हुआ। कीथ ली ने इस मैच को जीता और अब वो चैंपियनशिप के लिए मैकइंटायर का सामना करेंगे।
द मिज के लिए ये शो अच्छा भी रहा और बुरा भी। यहां हुए मैच में इस बार मिज को हार झेलनी पड़ी लेकिन उन्हें मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट वापस मिल गया है। ये काफी चौंकाने वाला पल रॉ में हुआ था। शायना बैजलर और नाया जैक्स भी एक्शन में नजर आईं। नाया जैक्स का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ। एलेक्सा ब्लिस ने भी रैंडी ऑर्टन को मैच के लिए चैलेंज किया। एजे स्टाइल्स को भी इस बार जीत मिली।
रेड ब्रांड का मेन इवेंट इस बार अलग हुआ। इसका अंत भी विचित्र तरीके से हुआ। रैंडी ऑर्टन से लगातार परेशान होकर एलेक्सा ब्लिस ने इस बार बड़ा निर्णय हुआ। हालांकि सभी को लगा था कि दोनों के बीच इंटरजैंडर मैच होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एलेक्सा ब्लिस ने रैंडी ऑर्टन को उनके ऊपर इस बार आग लगाने को कहा। एलेक्सा ब्लिस ने अपने ऊपर गैसोलीन भी पूरी तरह डाल दिया था। लाइट इसके बाद बंद हो गई थी। इसके बाद पता चला कि एलेक्सा ब्लिस बच गईं। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहा। और सभी सुपरस्टार्स ने साल के अंत में अच्छा प्रदर्शन किया। आइए आपको फोटो के जरिए बताते हैं कि इस शो में क्या-क्या हुआ?
WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने शो की शुरूआत की। शेमस और कीथ ली भी आए। बाद में इन दोनों के बीच नंबर वन कंटेंडर के लिए मैच हुआ


ये भी पढ़ें:- RAW में फेमस सुपरस्टार की चौंकाने वाली हार के बाद जबरदस्त तरीके से फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर मचाया बवाल
कीथ ली ने शानदार मैच में शेमस को हराया। अब उनका मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए ड्रू मैकइंटायर के साथ होगा।


ग्रेन मेटालिक ने द मिज़ को हराया


शायना बैजलर ने डैना ब्रुक को हराया


एलेक्सा ब्लिस का शानदार सैगमेंट, रैंडी ऑर्टन भी नजर आए


एजे स्टाइल्स ने इलायस को एक सिंगल्स मैच में हराया


अली ने रिकोशे को हराया


शार्लेट फ्लेयर को नाया जैक्स के खिलाफ DQ से जीत मिली


द हर्ट बिजनेस ने जैफ हार्डी, रिडल और न्यू डे को टैग टीम मैच में हराया


मेन इवेंट में एलेक्सा ब्लिस ने ऑर्टन से उन्हें जलाने की मांग की

