Brock Lesnar की WWE में वापसी पर आया नया अपडेट, कंपनी ने बनाया है सीक्रेट प्लान?

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रॉक लैसनर
WWE में SummerSlam 2023 के बाद दिखाई नहीं दिए हैं Brock Lesnar

Brock Lesnar: WWE मेगास्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच चली लंबी दुश्मनी का अंत समरस्लैम (SummerSlam 2023) में हो गया। इसके बाद से वो टीवी पर नहीं दिखे हैं। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में फिर से उनकी वापसी के बारे में बात की गई है और कंपनी ने उनके लिए सीक्रेट प्लान बनाया हुआ है।

Ad

बीस्ट इनकार्नेट के नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स की दुश्मनी WrestleMania 39 के बाद हुए Raw से शरू हुई थी। लैसनर ने हील टर्न करते हुए रोड्स पर हमला कर दिया था। इसके बाद Backlash में कोडी रोड्स और Night of Champions में Brock Lesnar जीत दर्ज की थी। समर के सबसे बड़े शो में पूर्व आईसी चैंपियन बीस्ट को फिर से मात देने में कामयाब रहे थे।

रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Brock Lesnar SummerSlam में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनके वापसी पर कई अपडेट्स सामने आए थे। हाल ही में डेव मैल्टज़र ने बताया था कि ब्रॉक लैसनर अगले साल Royal Rumble 2024 के आस-पास वापसी करेंगे। Ringside News ने अब अपनी हालिया रिपोर्ट में जानकारी दी है कि लैसनर की वापसी के प्लान को बहुत गुप्त रखा गया है। कंपनी के अंदर केवल टॉप ऑफ़िशियल्स को ही इसकी जानकारी है कि बीस्ट कब दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में वापसी करेंगे।

Ad

SummerSlam में मैच के बाद ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स से हाथ मिलाया था। हाल ही में एक और रिपोर्ट में बताया गया कि इस बिना प्लान किए गए मोमेंट के कारण लैसनर अब बेबीफेस (फैन फेवरिट) के रूप में वापसी कर सकते हैं। यह माना जा रहा है कि ब्रॉक अगर चोटिल नहीं हैं तब वो नवंबर में होने वाले सऊदी शो में भी वापसी कर सकते हैं।

WWE SummerSlam 2023 के बाद Brock Lesnar का अलग अंदाज आया फैंस के सामने

WWE SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स से हारने के बाद ब्रॉक लैसनर लगातार फैंस को चौंका रहे हैं। पहले उन्होंने मैच के बाद रोड्स से हाथ मिलाया। इसके लिए ब्रॉक नहीं जाने जाते हैं। अब हाल ही में जैक ब्रायन नाम के सिंगर के कॉन्सर्ट में लैसनर का एक नया अंदाज फैंस के सामने आया है। लैसनर न सिर्फ स्टेज पर आए बल्कि उन्होंने गाना भी गाया था।

देखे यह वीडियो

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications