हाल ही में पूर्व WWE चैंपियन ल्यूक हार्पर( Luke Harper) का 41 साल की उम्र में निधन हो गया था। सभी प्रमोशंस और सुपरस्टार्स ने इसे लेकर शोक व्यक्त किया था। WWE ने भी ट्रिब्यूट दिया था। लेकिन इस ट्रिब्यूट से सभी लोग नाराज नजर आए। वहीं AEW ने शानदार ट्रिब्यूट उन्हें दिया था। इसकी प्रशंसा WWE सुपरस्टार्स ने भी की थी। यह भी पढ़ें: WWE से रोमन रेंस ने की है खास मांग, 2021 में SmackDown के पहले एपिसोड में करेंगे बड़ा ऐलान?पूर्व WWE चैंपियन को दिया गया ट्रिब्यूटअब WWE ने एक स्पशेल ट्रिब्यूट ल्यूक हार्पर को दिया है। WWE ने इस चीज का वीडियो पोस्ट किया है। ल्यूक हार्पर ने सात साल तक WWE में काम किया था। पिछले साल वो AEW में चले गए थे। WWE ट्विटर अकाउंट में इस वीडियो को पोस्ट किया है। इसके कई सुपरस्टार्स ने इस महान रेसलर के बारे में अपनी बातें रखी है। जेवियर वुड्स, कोफी किंग्सटन, एडम पियर्स, जेसन जॉर्डन ने ल्यूक हार्पर के साथ बिताए गए पलों को याद किया है। WWE Superstars remember the incredible life and career of Jon “Luke Harper” Huber. Thank you, Jon. pic.twitter.com/Ltk0RtZXrr— WWE (@WWE) December 31, 2020WWE ने 10 बेल सेल्यूट ल्यूक हार्पर को नहीं दिया था। इसे लेकर काफी विवादों में WWE रहा। RAW की शुरूआत में जरूर थोड़ा बहुत कंपनी ने दिखाया था लेकिन जिस तरह से ट्रिब्यूट देना चाहिए था वो चीज इसमें नहीं थी। ल्यूक हार्पर ने साल 2012 में WWE साइन किया था। NXT में उन्होंने शुरूआत में काम किाय था। इसके बाद वायट फैमिली की रूप में मेन रोस्टर में उन्होंने कदम रखा। टैग टीम के तौर पर हमेशा ल्यूक हार्पर ने जबरदस्त काम किया है। बैकस्टेज में भी उऩकी हमेशा तारीफ होती रहती थी। WWE करियर में उन्होंने कई बार चैंपियनशिप भी उन्होंने अपने नाम की। AEW में जाकर भी उनका कैरेक्टर काफी शानदार था। हाल ही में AEW ने अपने शो में शानदार ट्रिब्यूट उन्हें दिया। इस चीज की काफी तारीफ हुई थी। खास बात ये है कि WWE सुपरस्टार्स भी इस ट्रिब्यूट से काफी खुश नजर आए थे। यह भी पढ़ें: 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE में अपने प्रतिद्वंदी को एक मिनट के अंदर हरायाखैर शायद WWE को अब इस चीज का मलाल हो गया। और उन्होंने एक खास ट्रिब्यूट ल्यूक हार्पर को दिया है। सोशल मीडिया पर जैसे भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया तो सभी लोग एक बार फिर भावुक हो गए। सभी ने शोक व्यक्त किया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।