WWE Superstars ने दिवाली के खास मौके पर भारतीय फैंस को दिया दिल छू लेने वाला संदेश, वीडियो में Indus Sher और Seth Rollins समेत कई रेसलर्स शामिल

Ujjaval
WWE सुपरस्टार्स ने दी शुभकामनाएं
WWE सुपरस्टार्स ने दी शुभकामनाएं

WWE: WWE सुपरस्टार्स द्वारा हर साल दिवाली के अवसर पर वीडियो जारी की जाती है। भारतीय फैंस को उनके पसंदीदा सुपरस्टार्स खास मौके पर शुभकामनाएं देते हैं। हाल ही में इससे जुड़ी वीडियो सामने आई है और इसमें इंडस शेर (Indus Sher), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) जैसे बड़े स्टार्स मौजूद हैं।

WWE India और Sony Sports Network ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाली। इस वीडियो में कई सारे WWE सुपरस्टार्स अपने सभी भारतीय फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी शामिल हैं।

इंडस शेर, नटालिया, रिया रिप्ली, ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंस, गुंथर, ब्रॉन ब्रेकर और ओडेसी जोन्स ने फैंस को दिवाली के शुभ अवसर पर विश किया। कैप्शन द्वारा WWE के आधिकारिक भारतीय पेज ने शुभकामनाएं देते हुए यह भी लिखा कि फैंस की दिवाली WrestleMania में मिलने वाले चैंपियनशिप मैच जितनी बड़ी हो।

आप नीचे WWE सुपरस्टार्स द्वारा दी गई शुभकामनाओं से जुड़ी वीडियो देख सकते हैं:

WWE ने अपने यूट्यूब चैनल द्वारा भी दी शुभकामनाएं

कुछ समय पहले अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर WWE ने एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में कई अन्य रेसलर्स भी मौजूद हैं। आपको वीडियो में एलए नाइट, सैमी ज़ेन, रिया रिप्ली, रे मिस्टीरियो, ड्रू मैकइंटायर, चेल्सी ग्रीन, कार्मेलो हेज, कार्लिटो, जिंदर महल, टिफनी स्ट्रैटन, ब्रॉन ब्रेकर, नटालिया, बॉबी लैश्ले और केविन ओवेंस दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए दिख जाएंगे।

आप नीचे यह खास वीडियो भी देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE का भारत में कुछ समय पहले ही खास इवेंट देखने को मिला था। कंपनी द्वारा हैदराबाद में Superstar Spectacle लाइव इवेंट का आयोजन किया गया था। यह शो काफी ज्यादा सफल साबित हुआ और फैंस ने इसकी खूब तारीफ की। शो में जॉन सीना जैसे दिग्गज सुपरस्टार भी मौजूद थे।

इस इवेंट में जॉन सीना और सैथ रॉलिंस ने टीम बनाकर इम्पीरियम को हराया था। WWE को भारत से बिजनेस के मामले में काफी ज्यादा फायदा होता है और इसी वजह से कंपनी द्वारा इंडिया को महत्व भी दिया जाता है। देखना होगा कि कंपनी का अगला इवेंट भारत में कब होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now