इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन(Smackdown) की शुरुआत द मिज़-जॉन मॉरिसन के द डर्ट शीट के सैगमेंट से हुई। जिसमें उन्होंने WWE मनी इन द बैंक विनर पर कई कटाक्ष किए। Smackdown के इस एपिसोड को ठीकठाक ही कहा जा सकता है और फैंस भी इसके प्रति नाराजगी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।खैर शो में कुल 4 मुकाबले लड़े गए और कुछ अच्छे सैगमेंट्स भी देखने को मिले हैं। वहीं साशा बैंक्स ने Smackdown विमेंस चैंपियन बेली के सामने उनके टाइटल के लिए खुली चुनौती रख दी है।ये भी पढ़ें: WWE Smackdown रिजल्ट्स: 18 सितंबर 2020इन बातों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं इस हफ्ते Smackdown में किन सुपरस्टार्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।4)ओटिस को Smackdown में ताकतवर दिखाया गया😮 😮 😮 😂 😂 😂#SmackDown @otiswwe @mikethemiz pic.twitter.com/s3zwomHS7z— WWE Universe (@WWEUniverse) September 19, 2020Smackdown के शुरुआती सैगमेंट में मिज़ मॉरिसन ने मैंडी रोज़ को WWE की रेड ब्रांड में भेजे जाने का जिक्र कर ओटिस को मानसिक क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। मैंडी का जिक्र आते ही ओटिस अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और रिंग में आकर मिज़ और मॉरिसन की खूब पिटाई की।जिस तरह उन्होंने मिज़ की पैंट उतारकर उन्हें अंडरवीयर में बैकस्टेज भागने को मजबूर किया। वो सैगमेंट दर्शाता है कि WWE ने अभी भी ओटिस से उम्मीद नहीं छोड़ी है। संभव है कि उन्हें एक बार फिर पुश देने की कोशिश की जा रही है और आने वाले कुछ महीनों में वो ब्रीफकेस को कैश-इन भी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन के एपिसोड को देख फैंस ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा3)निकी क्रॉस.@NikkiCrossWWE takes down @LaceyEvansWWE on #SmackDown! @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/324sTopWMI— WWE (@WWE) September 19, 2020इस इस हफ्ते निकी क्रॉस 'Moment of Bliss' शो में एलेक्सा ब्लिस की मेहमान बनी थीं। लेकिन लेसी इवांस के दखल के बाद क्रॉस और इवांस के बीच मैच बुक किया गया।Smackdown में क्रॉस ने इवांस पर क्लीन तरीके से जीत हासिल की है, जो इस बात का संकेत है कि WWE उन्हें क्लैश ऑफ चैंपियंस 2020 में बेली के खिलाफ मैच से पूर्व ताकतवर दिखाना चाह रही है।उम्मीद है कि क्लैश ऑफ चैंपियंस में ब्लिस अपनी दोस्त की मदद के लिए बाहर आ सकती हैं। वहीं अगर उनपर द फीन्ड का कैरेक्टर हावी हो जाता है तो ब्लिस अपनी ही दोस्त की हार की वजह भी बन सकती हैं। दोनों ही तरीकों से क्रॉस को ताकतवर दिखाया जा सकता है।