Roman Reigns के बाद एक और पूर्व चैंपियन हुआ बाहर, दोस्त ने दिया था धोखा; WWE का बड़ा ऐलान

WWE सुपरस्टार पर हमले के बाद सेहत पर आई जानकारी (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार पर हमले के बाद सेहत पर आई जानकारी (Photo: WWE.com)

WWE Gives Update Sami Zayn: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। इसी के दौरान कंपनी ने एक 40-वर्षीय सुपरस्टार की सेहत को लेकर जानकारी दी। इस रेसलर पर आखिरी Raw एपिसोड में हमला हुआ था। उनके दोस्त ने ही उन्हें धोखा दिया था। इस हमले और उससे जुड़ी हुई जानकारी के सामने आने के बाद मौजूदा रेसलर के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। केविन ओवेंस और कोडी रोड्स Royal Rumble 2025 में लैडर मैच का हिस्सा थे।

Ad

उस दौरान रोड्स के हमले के चलते ओवेंस की हालत खराब हो गई थी। सैमी ज़ेन वहां पर आए थे, लेकिन उन्होंने कोडी पर किसी तरह से कोई हमला नहीं किया, और ना ही उनसे केविन पर अटैक को लेकर कोई जवाब मांगा था। द प्राइजफाइटर इस बात से शायद नाराज थे और उन्होंने इसके चलते ही Raw में सैमी ज़ेन पर हमला कर दिया था। अब WWE SmackDown में कमेंट्री टीम ने बुरी खबर देकर बताया कि सैमी पैकेज पाइलड्राइवर के चलते गंभीर तरीके से चोटिल हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ज़ेन को स्पाइनल कंप्रेशन हुआ है और उनकी नसों को भी जबरदस्त नुकसान हुआ है। रोमन रेंस के बाद अब एक और स्टार एक्शन से बाहर हो गया है।

Ad

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन पुराने दोस्त हैं। कनाडा के रहने वाले इन दोनों रेसलर्स ने WWE से पहले भी काफी काम किया है। केविन ने पहली बार सैमी पर हमला नहीं किया है। वह ऐसा NXT के दिनों में भी कर चुके हैं। हाल के समय में ओवेंस और ज़ेन के बीच लड़ाई इसलिए भी बढ़ गई थी क्योंकि पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन जहां असली द ब्लडलाइन का हिस्सा हैं, तो वहीं केविन की लड़ाई इस ग्रुप और उसके लीडर रोमन रेंस से पिछले चार सालों से चल रही है।

WWE SmackDown से पहले केविन ओवेंस ने अपने दिल का दर्द साझा किया

केविन ओवेंस ने SmackDown से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी मदद ना किए जाने के लिए वह सैमी ज़ेन को जिम्मेदार मानते हैं। केविन ने अपनी चोटों के बारे में बात की। उन्होंने सैमी के साथ अपने सालों के सफर का भी हवाला दिया। इसके बावजूद जब ज़ेन ने उनकी मदद नहीं की तो इस बात ने उन्हें नाराज कर दिया। केविन का कहना था कि सबको वह चोटें दिख रही हैं जो बाहर हैं, लेकिन अंदर के दर्द और ट्रॉमा को सिर्फ वह जानते हैं। अब देखना होगा कि सैमी जब वापस आते हैं, तो क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications