इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड खत्म हो गया है और शो में काफी कुछ देखने को मिला। Raw की शुरुआत समरस्लैम में सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच होने वाले मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के जरिए हुई। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने एक शानदार सिंगल्स मैच भी लड़ा। इसके अलावा असुका और बेली के बीच जबरदस्त मैच हुआ और साथ ही में समरस्लैम के लिए भी अहम चैंपियनशिप के लिए मैच को बुक किया गया।शो के दौरान द रेट्रीब्यूशन ने बैकस्टेज अपना तहलका जारी रखा और WWE को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने एक कार को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था। इसके अलावा शो में WWE को एक नया चैंपियन भी मिला।यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 10 अगस्त, 2020मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और मैच के बाद रैंडी ऑर्टन ने अपने साथी के खिलाफ हील टर्न कर लिया।आइए नजर डालते हैं WWE Raw के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर:#) डॉमिनिक मिस्टीरियो ने WWE के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट और सैथ रॉलिंस के खिलाफ समरस्लैम में होने वाले मैच के लिए भी कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। Can you sign a contract with a Kendo stick? 🤔@35_Dominik is about to officially become a WWE Superstar! #WWERaw pic.twitter.com/VsuCO0UQJi— WWE (@WWE) August 11, 2020#) सैथ रॉलिंस ने सिंगल्स मुकाबले में हम्बर्टो कारिलो को हराया। हालांकि मुकाबले के बाद रॉलिंस और मर्फी ने केंडो स्टिक से डॉमिनिक की बुरी तरह पिटाई की और उनके शरीर पर निशान तक पड़ गए:Oh, he is READY for #SummerSlam.#WWERaw @35_Dominik pic.twitter.com/KLGe20OE09— WWE (@WWE) August 11, 2020This isn't going to end well for @35_Dominik.#WWERaw @WWERollins @WWE_Murphy pic.twitter.com/SrNkY4ZAXf— WWE (@WWE) August 11, 2020यह भी पढ़ें: Raw में रैंडी ऑर्टन ने दिया रिक फ्लेयर को धोखा, किया जानलेवा हमला