गोल्डबर्ग, ड्रू मैकइंटायर और ऐज की वापसी से WWE पर मंडराया खतरा, Royal Rumble से पहले हुआ नुकसान

गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर
गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर

इस हफ्ते रॉयल रंबल(Royal Rumble) से पहले WWE रॉ(Raw) का अंतिम एपिसोड हुआ। रॉयल रंबल(Royal Rumble) को लेकर यहां बिल्डअप देखने को मिला। हालांकि WWE के इस शो को कोई खास फायदा नहीं हुआ। फैंस अब स्मैकडाउन( का इंतजार कर रहे हैं। व्यूअरशिप को लेकर भी इस बार नुकसान हुआ है। रेड ब्रांड का बुरा हाल लगातार जारी है।

Ad

ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: गोल्डबर्ग ने फेमस सुपरस्टार पर किया अटैक, ऐज का चौंकाने वाला ऐलान, 40 साल के दिग्गज ने मचाया बवाल

WWE Raw को गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर की वापसी के बाद भी हुआ नुकसान

इस हफ्ते WWE Raw की व्यूअरशिप 1.819 मिलियन रही। पिछले हफ्ते ये 1.854 मिलियन थी।Royal Rumble से पहले हमेशा व्यूअरशिप में उछाल आता है। लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। WWE के लिए लगातार चिंता का विषय इस समय ये बना हुआ है। Royal Rumble के बाद WrestleMania का सीजन शुरू हो जाएगा। अगर ऐसी ही हालत रही तो फिर काफी बड़ा झटका WWE को लगने वाला है।

ये भी पढ़ें: ऐज की WWE Raw में की गई वापसी और बड़े ऐलान के बाद उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान

पूरे तीन घंटे में किसी भी घंटे दो मिलियन व्यूअरशिप Raw नहीं छू पाई। पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.904 मिलियन रही। लेकिन अंतिम घंटे में ये 1.716 मिलियन हो गई। पिछले एक साल से ये ही चीज देखने को मिल रही है। रेड ब्रांड का शो तीन घंटे का होता है। WWE को इससे काफी फायदे की उम्मीद भी रहती है। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है।

फैंस को उम्मीद थी कि इस हफ्ते का एपिसोड अच्छा रहेगा लेकिन कुछ खास नजर नहीं आया। गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर की वापसी हुई लेकिन फिर भी फायदा नहीं हुआ। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच भी देखने को इस बार मिले। शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर और गोल्डबर्ग नजर आए। इस दौरान द मिज़ और जॉन मॉरिसन को भी बुरी हालत हुई थी। विमेंस डिवीजन में भी अच्छा काम हुआ।

मेन इवेंट में एलेक्सा ब्लिस और असुका के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ था और अंत में रैंडी ऑर्टन ने आकर ब्लिस पर RKO लगा दिया और शो का अंत किया।कुल मिलाकर देखा जाए तो रेड ब्रांड का हाल इस समय काफी बुरा चल रहा है। इस चीज को लेकर WWE को जरूर आगे से कुछ करना होगा। अगर ऐसा ही हाल आगे भी रहा तो आने वाले समय में काफी नुकसान WWE को होने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications