ऑफ एयर होने के बाद Raw में क्या हुआ ? 

Enter caption

इस हफ्ते रॉ का एपिसोड कुछ खास नहीं रहा। फैंस को ये एपिसोड बिल्कुल पसंद नहीं आया। मेन इवेंट भी इस बार कुछ खास नहीं था। फैंस ने इस शो को काफी गंदा बताया। लेकिन ऑफ एयर होने के बाद रोंडा राउजी ने सभी की नजरें अपने ओर खींची।

इस हफ्ते के एक्शन से फैंस काफी नाराज थे। तीन घंटे के शो में कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। रॉलिंस और जिगलर के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल मैच थोड़ा बहुत अच्छा हुआ। इसके अलावा ऑथर्स ऑफ पेन ने अपना टाइटल बॉबी रूड और चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड किया। इलायस का बिल्डअप भी थोड़ा बहुत सही हुआ था। बैरन कॉर्बिन, मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले ने इलायस की जमकर शो की शुरूआत में धुनाई की।

रोंडा राउजी भी नाया जैक्स के साथ सैगमेंट में है। जैक्स ने शानदार प्रोमो दिया। उन्होंने यहां बैकी लिंच का जिक्र भी किया। तो ये प्रोमो और शानदार हो गया था। राउजी ने बीच में आकर ये प्रोमो काटा और नाया जैक्स को मैच के लिए चैलेंज किया। नाया जैक्स ने मना कर दिया लेकिन रोंडा के पास अलग प्लान था। नटालिया इसके बाद उन्हें बचाने आई लेकिन रिंग में पहुंचने से पहले रॉयट स्क्वायड ने नटालिया पर हमला कर दिया। रोंडा राउजी ने आकर उन्हें बचाया। इस बीच नाया और टमिना रिंग में ही मौजूद थी।

रॉ ऑफ एयर के बाद रोंडा राउजी टैग टीम मैच में शामिल हुई। रोंडा राउजी, बेली, साशा बैंक्स, नटालिया और एंबर मून का मुकाबला लिव मोर्गन, सराह लोगन, रूबी रॉयट, टमिना और नाया जैक्स के साथ हुआ। रोंडा राउजी की टीम ने ये मैच जीत लिया। रोंडा राउजी ने लिव मोर्गन को ऑर्मबार दिया। और जीत हासिल की। इसके बाद बेबीफेस सभी सुपरस्टार ने जीत का जश्न रिंग में मनाया।

टीेएलसी पीपीवी में रोंडा राउजी का मुकाबला नाया जैक्स के साथ होगा। ये मुकाबला रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा। 16 दिसंबर को टीएलसी पीपीवी का आयोजन होगा।

WWE रॉ से जुड़ी सभी खबरें, रिजल्ट्स, वीडियो हाइलाइट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links