भले ही WWE के फ्लैगशिप शो रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड में दर्शकों की संख्या में न्यूनतम वृद्धि देखने को मिली हो, लेकिन कुल मिलाकर यह शो दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।
जिस तरह से मनी इन द बैंक में कई आश्चर्यजनक चीजें देखने को मिली थी, उसके कारण रॉ के दर्शकों में मामूली वृद्धि की उम्मीद जरूर थी। हालांकि WWE एक जबरदस्त शो देने में नाकामयाब रहा।
इस हफ्ते रॉ में ब्रे वायट के सैगमेंट में भी कुछ खास देखने को नही मिला और मिक फोली द्वारा लाए गए 24/7 टाइटल ने भी काफी निराश किया। खैर इसका टाइटल डिज़ाइन हो या फिर इसका नाम, 24/7 टाइटल ने इंटरनेट को विभाजित कर दिया है। हालांकि इस टाइटल के प्रति औसत प्रतिक्रिया नकारात्मक ही रही है।
रॉ के अगले एपिसोड को लेकर WWE की क्रिएटिव टीम काफी दवाब में है। अब जबकि सुपर शोडाउन में ज्यादा समय नही रह गया है, WWE से यह आशा की जा सकती है कि WWE इस इवेंट का प्रचार जारी रखेगा। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर को भी उनके प्रतिद्वंदी का खुलासा करने के लिए शेड्यूल किया गया है।
इस आर्टिकल में हम तीन रोचक चीजों के बारे में बात करने वाले हैं जो कि रॉ के अगले एपिसोड में हो सकती है।
# लेसी इवांस 24/7 टाइटल जीतने वाली पहली महिला सुपरस्टार बनेंगी
![It looks totally on the cards](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/400b5-15586933595945-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/400b5-15586933595945-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/400b5-15586933595945-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/400b5-15586933595945-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/400b5-15586933595945-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/400b5-15586933595945-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/400b5-15586933595945-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/400b5-15586933595945-800.jpg 1920w)
जब से मिक फोली ने रॉ के आखिरी एपिसोड में नए 24/7 टाइटल का अनावरण किया है, तभी से रॉ और स्मैकडाउन दोनों ब्रांड में काफी तमाशा देखने को मिल रहा है। इस टाइटल के कारण दोनों ही ब्रांड्स के रैसलर्स रैफरी को साथ लेकर 24/7 चैंपियन के पीछे भाग रहे हैं तांकि वह उसे हराकर इस मनोरंजक टाइटल पर कब्ज़ा कर सकें।
मौजूदा चैंपियन आर-ट्रुथ कार्मेला द्वारा उनका भेष बदलने के कारण ही रैसलर्स की भीड़ से बच पा रहे हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नही है कि आर-ट्रुथ आगे भी इसी तरह से बचते रहेंगे।
अब जबकि अगले हफ्ते रॉ में टाइटल चेंज होने की पूरी संभावना है, WWE एक कदम आगे बढ़ाकर लेसी इवांस को पहली महिला 24/7 चैंपियन बना सकता है। लेसी इवांस ने कुछ समय पहले आर-ट्रुथ से 24/7 टाइटल को लेकर मजाक किया था। यह इस बात का संकेत हो सकती है कि इवांस जल्द ही 24/7 चैंपियन बनेंगी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
# WWE सुपर शोडाउन पीपीवी के लिए डोमिनिक vs समोआ जो के बीच US चैंपियनशिप मैच की घोषणा करेगी
![It would be fascinating.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/66ecb-15586942065949-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/66ecb-15586942065949-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/66ecb-15586942065949-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/66ecb-15586942065949-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/66ecb-15586942065949-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/66ecb-15586942065949-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/66ecb-15586942065949-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/66ecb-15586942065949-800.jpg 1920w)
रे मिस्टीरियो ने मनी इन द बैंक पीपीवी में समोआ जो को हराकर US चैंपियनशिप जीता था और इस खबर ने कई कारणों से सुर्खियां बटोरी।
मिस्टीरियो के चोटिल होने के बाद समोआ जो रॉ में दिखाई दिए। वहां उन्होंने रे को US चैंपियनशिप छोड़कर उन्हें सौंपने की मांग की। हालांकि यह देखते हुए कि WWE ने किस तरह से मिस्टीरियो के बेटे डोमिनिक को इस फ्यूड शामिल कर रखा है, क्रिएटिव टीम इस स्थिति का समझदारी से उपयोग करते हुए डोमिनिक को उनके पिता की जगह समोआ जो के खिलाफ टाइटल मैच में उतार सकती है।
यह देखते हुए कि कैसे इस फ्यूड के दौरान चीजें सामने आई है, इस स्थिति में यह सही रहेगा कि डोमिनिक अपने पिता के लिए खड़े रहें।
इस प्रकार WWE सुपर शोडाउन में डोमिनिक और समोआ जो के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच का आयोजन कर सकता है।
# ब्रॉक लैसनर सुपर शोडाउन के लिए सैथ रॉलिंस को अपना प्रतिद्वंदी चुनेंगे
![It could totally happen](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e94-15586954663628-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e94-15586954663628-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e94-15586954663628-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e94-15586954663628-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e94-15586954663628-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e94-15586954663628-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e94-15586954663628-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e94-15586954663628-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर के मनी इन द बैंक पीपीवी में लैडर मैच जीतने से पहले ही इंटरनेट पर यह खबर फैली हुई थी कि सुपर शोडाउन में यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस का मुकाबला द बीस्ट के साथ होने वाला है।
ब्रॉक लैसनर आने वाले रॉ के एपिसोड में आकर सुपर शोडाउन पीपीवी के लिए अपने प्रतिद्वंदी का खुलासा कर सकते हैं। सुपर शोडाउन पीपीवी में कोफ़ी किंग्सटन से ज्यादा सैथ रॉलिंस के ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने की संभावना है। इसके अलावा डॉल्फ जिगलर के वापसी के बाद कोफ़ी किंग्सटन पर हमला करने के कारण इन दोनों के बीच फ्यूड शुरू हो गया है। अब तो WWE ने भी घोषणा कर दी है कि सुपर शोडाउन पीपीवी में कोफ़ी किंग्सटन डॉल्फ जिगलर के खिलाफ अपना WWE चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं।
WWE के इस घोषणा के बाद मनी इन द बैंक ब्रीफकेस से जुड़ी सारी चीजें स्पष्ट हो गई है और रॉ के आने वाले एपिसोड में WWE यह घोषणा कर सकता है कि ब्रॉक लैसनर सुपर शोडाउन में सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने वाले हैं।